फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Working at booth level will give strength to Congress party- Kapri

बूथ स्तर पर काम करने से कांग्रेस पार्टी को मिलेगी मजबूती- कापड़ी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2020 11:55 PM IST
विज्ञापन
Working at booth level will give strength to Congress party- Kapri
खटीमा के लोनिवि विश्राम गृह में बैठक करते कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : KHATIMA
खटीमा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में मिशन 2022 की तैयारियों पर चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं ने आगामी चुुनाव के लिए बूथ स्तर पर काम कर पार्टी संगठन को मजबूत करने का सुझाव दिया।
विज्ञापन

लोनिवि विश्राम गृह में प्रदेश महामंत्री भुवन कापड़ी ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए आह्वान किया कि बूथ स्तर पर काम करने से पार्टी संगठन मजबूत होगा। उन्होंने भाजपा की नीतियों को जन विरोधी बताते हुए इनके प्रति आम जनता को जागरूक करने को कहा। ब्लॉक अध्यक्ष उमेश राठौर बॉबी ने ब्लॉक स्तर पर संगठन की तैयारियों की जानकारी दी और चुनाव की अभी से तैयारी करने को कहा। इस दौरान ऊईन ग्राम निवासी दान सिंह राणा के साथ कई लोगों ने कांग्रेस का दामन थामा। बैठक में देवेंद्र कन्याल, सकीर अहमद, नगर अध्यक्ष रबीश भटनागर, विनोद चंद, अराफात अंसारी, जीवन खोलिया, पंकज मेहता, कैलाश चंद, हयात सिंह राणा, महेश कापड़ी, नरेंद्र आर्य, महेश राम, हरीश रौतेला, हरीश कुमार नवदीप मोमी, सुरेश मुडेला, हनुमान मुडेला आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed