{"_id":"571bbfb04f1c1b0f6c8b4ad5","slug":"workers-in-the-death-of-dana-india-company-organically","type":"story","status":"publish","title_hn":"दाना इंडिया कंपनी में श्रमिक की मौत पर बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दाना इंडिया कंपनी में श्रमिक की मौत पर बवाल
अमर उजाला ब्यूरो ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 24 Apr 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
जानकारी लेती पुलिस
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अशोका लीलेंड की वेंडर कंपनी दाना इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में शनिवार तड़के श्रमिक के सिर पर मशीन गिर जाने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद श्रमिकों ने कंपनी में बवाल किया। इस दौरान कई वाहनों में तोड़फोड़ भी कर दी।
विज्ञापन
घायल को हल्द्वानी स्थित बॉबे हास्पिटल ले जाया गया जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद गुस्साए श्रमिक शव लेकर कंपनी गेट पर आ धमके और उन्होंने मृतक के परिजनों को 35 लाख का मुआवजा और एक परिजन को स्थायी नौकरी देने की मांग की। प्रबंधन ने इस संदर्भ में सोमवार तक की मोहलत मांगी है।
विज्ञापन
दिनेशपुर रोड पर सेक्टर 12 में अशोका लीलेंड कंपनी के अंदर ही दाना इंडिया प्राइवेट लिमिटेड नाम से वेंडर कंपनी है। शनिवार तड़के कंपनी में काम करने के दौरान बरेली के राजपुरा निवासी श्रमिक अशोक कुमार पुत्र केसरी लाल के सिर पर मशीन गिर गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद साथी श्रमिकों ने कंपनी में जमकर हंगामा काटा। इस दौरान कई वाहनों को भी तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया गया।
विज्ञापन
गुस्साए श्रमिकों ने फैक्ट्री में ताला ठोक दिया और घायल को हल्द्वानी के बॉबे अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डाक्टर ने श्रमिक को मृत घोषित कर दिया। इधर मौत से गुस्साए श्रमिक शव लेकर कंपनी गेट पर आ धमके और उन्होंने मुआवजा व मृतक आश्रित को स्थायी नौकरी देने की मांग की। प्रबंधन ने सोमवार तक की मोहलत मांगी है।