फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   workers children held meeting in Rudrapur

इंटरार्क श्रमिकों के बच्चों ने की बाल संकल्प सभा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
workers children held meeting in Rudrapur
रुद्रपुर भगत सिंह चौक पर बाल पंचायत करते बच्चे। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। इंटरार्क कंपनी के श्रमिकों के बच्चों ने बुधवार की शाम को भगत सिंह चौक पर बाल संकल्प सभा की। इसमें श्रमिकों, महिलाओं, ट्रेड यूनियन, किसान संगठन और बच्चों ने बड़ी संख्या में भागीदारी की। बच्चों ने श्रमिकों को न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रखने की शपथ ली।
विज्ञापन

कहा कि भगत सिंह जलियावाला बाग नरसंहार कांड के समय सिर्फ 11 वर्ष की उम्र के थे और उस दौरान वहां हो रही विरोध सभा में एक समर्पित कार्यकर्ता के रूप में शामिल थे। इसी तरह चंद्रशेखर आजाद जब पहली बार जेल गए तो तब उनकी उम्र सिर्फ 14 साल थी।
विज्ञापन

आज प्रशासन की ओर से इंटरार्क मजदूरों के बच्चों की आवाज दबाने का शर्मनाक कृत्य कर भगत सिंह और चंद्रशेखर आजाद जैसे वीर नायकों की विरासत को अपमानित किया जा रहा है। बच्चों ने कहा कि जब तक श्रमिकों पर दर्ज मुकदमे वापस नहीं लिए जाएंगे, संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में इंकलाबी मजदूर केंद्र के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैलाश भट्ट, बंगाली एकता मंच के अध्यक्ष सुब्रत विश्वास, इंटरार्क मजदूर संगठन के अध्यक्ष दलजीत सिंह, सौरव कुमार, बीरेंद्र कुमार, पान मोहम्मद, प्रकाश सिंह मेहरा आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed