फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Worked on the highway for two days and then left potholes

Udham Singh Nagar News: हाईवे पर दो दिन किया काम फिर छोड़े गड्ढे

Tue, 24 Feb 2026 12:18 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 24 Feb 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Worked on the highway for two days and then left potholes
काशीपुर। नेशनल हाईवे-309 (काशीपुर से हल्दुआ मार्ग) की खस्ताहाली यात्रियों के लिए जी का जंजाल बनी हुई है। एनएचएआई की ओर से गड्ढे भरने का काम शुरू तो किया गया लेकिन महज दो दिन की खानापूर्ति के बाद इसे फिर बंद कर दिया गया। अधूरे और रुके हुए काम के कारण इस महत्वपूर्ण मार्ग पर सफर करना जोखिम भरा हो गया है।
विज्ञापन

काशीपुर से बुआखाल तक का यह हाईवे दिल्ली को जोड़ता है। रोजाना 50 हजार से अधिक वाहन (बस, डंपर, ट्रक, स्कूल बस और ई-रिक्शा) इस मार्ग से गुजरते हैं। सड़क की हालत इतनी जर्जर है कि पैदल चलना भी दूभर है। गहरे गड्ढों के कारण वाहनों के एक्सल टूट रहे हैं और हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन

एक सप्ताह पहले प्रतापपुर क्षेत्र में डामरीकरण शुरू हुआ था जो दो दिन बाद ही बंद हो गया। कुछ हिस्सों में तो गड्ढे भर दिए गए लेकिन बाकी पूरा मार्ग अभी भी बदहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed