फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Wood smugglers and poachers under surveillance at UP border

Udham Singh Nagar News: यूपी बॉर्डर पर लकड़ी तस्करों और शिकारियों पर नजर

Mon, 06 Oct 2025 01:51 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 06 Oct 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
Wood smugglers and poachers under surveillance at UP border
काशीपुर। दीपावली से पहले उल्लू सहित दूसरे जंगली जानवरों के शिकार की आशंका ने वन्यजीव महकमे की परेशानी में डाल दिया है। इस पर यूपी बॉर्डर पर संघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

बता दें कि संरक्षित श्रेणी में आने वाले उल्लू की जान दीपावली के दौरान सांसत में रहती है। अंधविश्वास के चलते इस दौरान उल्लू का शिकार किया जाता है। इसके चलते काशीपुर, रामनगर, काशीपुर, कोटद्वार, हरिद्वार आदि क्षेत्र अधिक संवेदनशील हैं। इस दौरान शिकारियों के सक्रिय होने की आशंका भी रहती है।
विज्ञापन

रविवार को तराई पश्चिमी वन प्रभाग के एसडीओ जसपुर संदीप गिरी के नेतृत्व में टीम ने कुंडेश्वरी, दोराहा, कुंडा और मालधन क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान लकड़ी तस्करों और शिकारियों पर नजर रखी गई। संदिग्ध लोगों से पूछताछ की गई। यूपी बॉर्डर पर गश्त की गई जिससे कि उत्तराखंड में शिकारी प्रवेश नहीं कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर भी चला चेकिंग अभियान

काशीपुर। त्योहारी सीजन को देखते हुए काशीपुर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्ध दिख रहे लोगों की तलाश ली गई और उनसे पूछताछ की गई।

आरपीएफ निरीक्षक सुखवंत सिंह ने बताया कि रविवार को संपर्क क्रांति एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनों में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान ट्रेनों के अंदर तलाशी ली गई और लोगों से पूछताछ की गई। कुछ लोग संदिग्ध दिखे जिनसे पूछताछ के बाद जाने दिया गया। बताया कि रेलवे स्टेशन पर समय-समय पर चेकिंग अभियान चलता रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed