फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   52 players selected for football and badminton

Udham Singh Nagar News: फुटबाल-बैडमिंटन में 52 खिलाड़ियों का चयन

Thu, 10 Sep 2026 01:30 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Thu, 10 Sep 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
52 players selected for football and badminton
काशीपुर। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल की ओर से मुख्यमंत्री चैंपियनशिप के लिए स्टेडियम में विधानसभा स्तरीय चयन ट्रायल हुआ। ट्रायल में शानदार प्रदर्शन के आधार पर फुटबाल और बैडमिंटन के 52 बालक-बालिकाओं का चयन सांसद ट्रॉफी के लिए हुआ। बुधवार को अंडर-14 और अंडर-19 बालक-बालिका वर्ग की बैडमिंटन और फुटबाल प्रतियोगिता कराई गईं। फुटबाल में अंडर-14 बालक वर्ग में 55 और अंडर-19 में 46 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। बैडमिंटन में अंडर-14 बालक वर्ग में 55 और बालिका वर्ग में 20, जबकि अंडर-19 बालक वर्ग में 35 और बालिका वर्ग में 19 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अमित सैनी ने बताया कि फुटबाल अंडर-14 और अंडर-19 वर्ग में 16-16 मुख्य खिलाड़ी और 4-4 अतिरिक्त खिलाड़ियों का चयन किया गया है। बैडमिंटन में अंडर-14 बालक और बालिका वर्ग में 3-3, अंडर-19 में 3-3 बालक-बालिकाओं का चयन सांसद प्रतियोगिता के लिए किया गया है। यह प्रतियोगिता 20 सितंबर के बाद रुद्रपुर में प्रस्तावित है। वहां युवा कल्याण विभाग के खेल प्रशिक्षक विमल पांडे, बैडमिंटन कोच भरत तिवारी, फुटबाल कोच सुमित बिष्ट और अमन कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed