फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Women will see the moon in America with Deepa's aperture

दीपा की ऐंपण छलनी अमेरिका में महिलाएं देखेंगी चांद

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Women will see the moon in America with Deepa's aperture
रुद्रपुर में ऐपण करवाचौथ सेट के साथ दीपा। - फोटो : RUDRAPUR
दीपा की ऐपण छलनी से अमेरिका में महिलाएं देखेंगी चांद
विज्ञापन

रुद्रपुर। करवाचौथ नजदीक आते ही शहर की ऐपण गर्ल दीपा की बनाई ऐपण थालियों, छलनियों, लोटे और दीये के सेट की मांग जयपुर और चंडीगढ़ के बाद अमेरिका से भी आने लगी है। दीपा सोशल मीडिया के माध्यम से करवाचौथ ऐपण सेट 500 रुपये में बेच रही है।
कौशल्या एंक्लेव फेज-2 में रहने वाली दीपा मटेला पहाड़ की लोक संस्कृति को संजोने का कार्य कर रही है। इससे पूर्व रक्षाबंधन के त्योहार पर प्रधानमंत्री कार्यालय से भी दीपा को ऐपण राखी भेजने पर आभार जताया गया है। पेशे से ब्यूटी पार्लर संचालिका दीपा पूरे दिन लोगों के करवाचौथ के लिए ऐपण थाली का सेट बना रही हैं।
विज्ञापन

दीपा मटेला ने बताया कि मूल रूप से अल्मोड़ा की रहने वाली हेमा बिष्ट वर्तमान में अमेरिका के नार्थ केरोलिना में रहती हैं। हेमा ने फेसबुक पर दीपा की ओर से बनाए जा रहे करवाचौथ ऐपण सेट की फोटो व वीडियो देखी। इसके बाद उन्होंने फेसबुक पर ही उनसे संपर्क कर ऑर्डर मंगवाया है। बताया कि थाली पर ऐपण कला से पति-पत्नी का नाम लिखा जा रहा है जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि उनके पास पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, हरिद्वार से भी आर्डर आए हैं। कुल 35 आर्डरों को वह डिलीवर कर चुकी हैं। साथ ही 40 आर्डर पर वह वर्तमान में काम कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed