फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Women to get affordable accommodation in a 1,300-room hostel.

Udham Singh Nagar News: 1300 कमरों के छात्रावास में महिलाओं को मिलेगा सस्ता आशियाना

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Women to get affordable accommodation in a 1,300-room hostel.
रुद्रपुर। कामकाजी महिलाओं के लिए बड़ी सौगात तैयार हो रही है। फुलसूंगा और ट्रांजिट कैंप में 125 करोड़ रुपये से वर्किंग वुमन हॉस्टल बन रहा है। इसमें सिडकुल में काम करने वाली हजारों महिलाओं को सुरक्षित और सस्ते आवास की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

1300 कमरों के छात्रवास को कार्यदायी संस्था ब्रिडकुल दो ब्लॉकों में बना रही है। छात्रावास का निर्माण कार्य 29 जुलाई 2025 को शुरू हुआ था। इसे 28 जनवरी 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। छात्रावास बनने के बाद सिडकुल में काम करने वाली महिलाओं को काफी सुविधा मिलेगी। अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, चंपावत और बागेश्वर की कई युवतियां सिडकुल की फैक्ट्रियों में काम करती हैं। नर्सिंग कॉलेजों, कोचिंग समेत अन्य संस्थानों में कार्य करने या पढ़ने वाली युवतियों की भी बड़ी संख्या है। कई महिलाओं की मासिक आय का बड़ा हिस्सा कमरों का किराया देने में ही खर्च हो जाता है। ऐसी महिलाओं को यहां आसानी से 2000 से 3000 रुपये में सुरक्षित कमरा मिल जाएगा। उन्हें यहां मेस, सुरक्षा, सीसीटीवी और अन्य जरूरी सुविधाएं भी मिलेंगी।
विज्ञापन

इनसेट
महिला खिलाड़ियों को भी मिलेगा लाभ
वर्तमान में खेलकूद में भी बालिकाएं अपना मुकाम बना रही हैं। रुद्रपुर में भी बाहरी जिलों से कई महिला खिलाड़ी स्पोर्ट्स स्टेडियम में तैयारी के लिए आती हैं। इन खिलाड़ियों को भी महंगी दरों पर कमरा लेकर रहना पड़ता है। छात्रवास बनने से उन्हें किफायती दरों पर आवास मिलेगा। इससे उनकी आर्थिक बचत होगी और वह सुरक्षित माहौल में अभ्यास कर सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
महिला छात्रावास का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। इसकी गुणवत्ता का विशेष ध्यान दिया जा रहा है। हॉस्टल में महिलाओं को रियायती दर पर कमरे उपलब्ध कराए जाएंगे। कामकाजी महिलाओं को लिए यह काफी लाभदायक होगा। -जय किशन, उपाध्यक्ष, डीडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed