फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Biometric verification will be conducted before blood donation; the blood donor's identity will be verified via Aadhaar.

Udham Singh Nagar News: रक्तदान से पहले होगा बायोमेट्रिक सत्यापन, आधार से होगी रक्तदाता की पहचान

Tue, 29 Sep 2026 01:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 29 Sep 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Biometric verification will be conducted before blood donation; the blood donor's identity will be verified via Aadhaar.
काशीपुर। शहर के अस्पताल और रक्तकोषों में रक्तदान करने की प्रक्रिया में बदलाव होने जा रहा है। अब रक्तदान से पहले रक्तदाताओं का बायोमेट्रिक सत्यापन कराना होगा। अस्पताल में रक्तदाता की पहचान आधार कार्ड से होगी। इस पहल का उद्देश्य फर्जी और पेशेवर रक्तदान पर रोक लगाना और लोगों को दूषित खून से बचाना है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग रक्तदाताओं की सुरक्षा और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए आधार आधारित बायोमेट्रिक और आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट (आभा) सत्यापन की नई व्यवस्था लागू कर रहा है। एलडी भट्ट उप जिला चिकित्सालय के रक्तकोष में भी बायोमेट्रिक मशीन लगने जा रही है। मशीन ब्लड बैंक में पहुंच चुकी है। रक्तदाता को मशीन पर अपना अंगूठा लगाकर पंजीकरण करना होगा। इससे तीन महीने से पहले रक्तदान करने वाले को मशीन पहचान लेगी। ऐसे रक्तदाताओं की पहचान होने के बाद उन्हें वापस कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

इनसेट

दूषित खून पर लगेगी रोक, पेशेवर की होगी पहचान
कई स्थानों पर लोग धन के लिए पेशेवर रक्तदाता बन जाते हैं। उनकी ओर से दिए जाने वाले खून में कई बार खराबी देखने को मिलती हैं। भारी मात्रा में एल्कोहल का सेवन करने वाले का खून भी सुरक्षित नहीं माना जाता है। ऐसी परिस्थिति में दूषित खून को नष्ट करना पड़ता है। अब मशीन लगने से पेशेवर रक्तदाताओं की पहचान आसान हो जाएगी। नई व्यवस्था से रक्तदाताओं का एक सुरक्षित डिजिटल रिकॉर्ड तैयार होगा। इससे मरीजों को उच्च गुणवत्ता और सुरक्षित रक्त मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट -
ब्लड बैंक में बायोमेट्रिक मशीन पहुंच चुकी है। तकनीशियन के इंस्टॉल करने के बाद यह प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। यह मशीनें सरकारी और प्राइवेट रक्तकोषों में लगाई जाएगी। -डॉ. मनु पांडे, प्रभारी रक्तकोष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed