{"_id":"641205c9b069d3a8bd0f8d1f","slug":"women-home-guards-will-be-recruited-in-all-districts-of-uttarakhand-rudrapur-news-c-8-1-82475-2023-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: अब उत्तराखंड के सभी जिलों में होगी महिला होमगार्डों की भर्ती, मुख्यालय ने जारी किया आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: अब उत्तराखंड के सभी जिलों में होगी महिला होमगार्डों की भर्ती, मुख्यालय ने जारी किया आदेश
Thu, 16 Mar 2023 06:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
तुहिन शर्मा, अमर उजाला, रुद्रपुर
तुहिन शर्मा, अमर उजाला, रुद्रपुर
Updated Thu, 16 Mar 2023 06:46 PM IST
सार
होमगार्ड मुख्यालय की ओर से जारी आदेश में प्रदेश के शेष 10 जिलों में भी महिला होमगार्ड की भर्ती करने को कहा गया है। भर्ती के बाद महिला होमगार्डों को शस्त्र चलाने का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
प्रतिमा, जिला होमगार्ड कमांडेंट। संवाद
विस्तार
उत्तराखंड सरकार ने महिला सशक्तिकरण को मजबूत करने में एक और कदम बढ़ाया है। अब उत्तराखंड के सभी जिलों में महिला होमगार्डों की भर्ती की जाएगी। होमगार्ड मुख्यालय ने इसका आदेश जारी कर दिया है। अब तक सिर्फ देहरादून, हरिद्वार और नैनीताल जिलों में ही महिला होमगार्डों की भर्ती हो रही थी। इसी क्रम में ऊधम सिंह नगर जिले में शीघ्र ही एक प्लाटून महिला होमगार्ड की भी होगी।
विज्ञापन
होमगार्ड मुख्यालय की ओर से जारी आदेश में प्रदेश के शेष 10 जिलों में भी महिला होमगार्ड की भर्ती करने को कहा गया है। भर्ती के बाद महिला होमगार्डों को शस्त्र चलाने का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। वर्तमान में ऊधम सिंह नगर जिले में पांच कंपनी और तीन प्लाटून पुरुष होमगार्ड तैनात हैं। इसमें करीब 540 पुरुष होमगार्ड जिले के विभिन्न सरकारी विभागों और पुलिस थानों में ड्यूटी दे रहे हैं। नया आदेश मिलने के बाद अब एक प्लाटून महिला होमगार्ड की भर्ती की तैयारी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
बता दें कि एक प्लाटून में 35 होमगार्ड होते हैं। एक महिला कमांडर के नेतृत्व में 35 होमगार्ड ड्यूटी देंगी। महिला होमगार्ड का वेतनमान भी पुरुष होमगार्ड की तरह सामान होगा। इसके साथ ही भर्ती प्रक्रिया में भी इस बार बदलाव होने की संभावना है। पहले लिखित परीक्षा में होमगार्ड इमला बोल कर लिखते थे, लेकिन इस बार लिखित परीक्षा बहुविकल्पीय प्रश्नों के तहत होगी। इसके अलावा शारीरिक परीक्षा भी होगी।
विज्ञापन
मुख्यालय के आदेश के बाद ऊधमसिंह नगर में भी पहली बार एक प्लाटून महिला होमगार्ड की भर्ती होगी। भर्ती कार्यक्रम आने के बाद शीघ्र ही भर्ती प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। महिला होमगार्ड की भर्ती शुरू होने से पहले इसका प्रचार प्रसार किया जाएगा।
- प्रतिमा, जिला होमगार्ड कमांडेंट।