{"_id":"6b0c6dd23cf10ca1a809e301","slug":"mandakini-became-the-champion-by-defeating-gandhi-bhavan-rudrapur-news-c-242-1-rdp1022-150352-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: गांधी भवन को हराकर मंदाकिनी बनी चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: गांधी भवन को हराकर मंदाकिनी बनी चैंपियन
Sun, 29 Nov 2026 11:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 29 Nov 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
पंतनगर। गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा अनुभाग ने इंटर-हॉस्टल वूमेन क्रिकेट चैंपियनशिप का आयोजन किया। फाइनल मुकाबले में मंदाकिनी भवन ने गांधी भवन को तीन विकेट से हराकर प्रतियोगिता अपने नाम की।
दो दिवसीय प्रतियोगिता में विवि के विभिन्न छात्रावासों की 11 टीमों ने भागीदारी की। लीग और नॉकआउट चरणों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए मंदाकिनी भवन और गांधी भवन की टीमों ने फाइनल में प्रवेश किया। रविवार को खेले गए खिताबी मुकाबले में मंदाकिनी भवन के खिलाड़ियों ने संयमित खेल और बेहतरीन टीम वर्क का प्रदर्शन किया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि मत्स्य विज्ञान के अधिष्ठाता डॉ. अवधेश कुमार ने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार वितरण किया। रक्षिता को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट, अंकिता को बेस्ट बॉलर और नेहा को बेस्ट बैट्समैन चुना गया। संवाद