{"_id":"683f545e0aa16309d10a422c","slug":"women-found-dead-sitarganj-news-c-236-1-rdp1007-109793-2025-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: .विवाहिता का शव लटका मिला, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: .विवाहिता का शव लटका मिला, हत्या की आशंका
Wed, 04 Jun 2025 01:30 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 04 Jun 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
पिता की तहरीर पर महिला के पति सहित छह ससुरालियों के खिलाफ केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
सितारगंज। शक्तिफार्म के गोविंदनगर निवासी ज्योति सरकार का शव सोमवार रात को संदिग्ध हालात पंखे पर दुपट्टे के सहारे लटका मिला। पुलिस ने उसे सितारगंज के उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसकी मौत की पुष्टि की। तहसीलदार हिमांशु जोशी ने शव का पंचनामा किया। मृतका के पिता समीर ने हत्या की आशंका जताते हुए पति समेत ससुरालियों के विरुद्ध केस दर्ज कराया है।
गांव नगरिया माधवटांडा (पीलीभीत) निवासी समीर मलिक बताया कि छह साल पहले उनकी बेटी ज्योति का सचिन सरकार से विवाह हुआ था। विवाह के बाद कुछ साल सब ठीक-ठाक चला। फिर उसके ससुर सतीश सरकार, सास नमिता सरकार, देवर शंभू सरकार, सरजीत सरकार और ननद सीमा सरकार ने दहेज के लिए ज्योति का उत्पीड़न शुरू कर दिया। बताया कि 14 अप्रैल को ससुरालियों ने मारपीट की तो बेटी चार वर्षीय पुत्र को लेकर मायके चली आई। यहां उसने आपबीती बताई। बाद में उसे समझाकर घर भेज दिया। दो जून की रात को उसकी संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उन्होंने बेटी के ससुरालियों पर योजनाबद्ध तरीके से हत्या करने और साक्ष्य मिटाने का प्रयास करने का आरोप लगाया। पुलिस ने पति समेत छह लोगाें के विरुद्ध केस दर्ज किया।
कोट-
प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। मृतका के पिता की तहरीर पर ससुरालियों के विरुद्ध केस दर्ज किया है। जांच कर रही है। - बीएस धौनी, सीओ सितारगंज