{"_id":"6ad7a83d429e6e91410fb57c","slug":"a-45-foot-tall-effigy-of-the-arrogant-ravana-went-up-in-roaring-flames-in-khatima-khatima-news-c-236-1-ktm1001-116160-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: खटीमा में धू-धूकर जला अहंकारी रावण का 45 फीट ऊंचा पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: खटीमा में धू-धूकर जला अहंकारी रावण का 45 फीट ऊंचा पुतला
Tue, 20 Oct 2026 11:13 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Tue, 20 Oct 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
खटीमा में जलता रावण का पुतला
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने लाइव संबोधित कर खटीमावासियों को विजयादशमी की बधाई दी
संवाद न्यूज एजेंसी
खटीमा। विजयदशमी पर मंगलवार शाम खटीमा के राणा प्रताप इंटर कॉलेज के मैदान में अहंकारी रावण के 45 फीट और कुंभकरण के 40 फीट ऊंचे पुतलों का दहन किया गया। पुतला दहन देखने के लिए क्षेत्र के हजारों लोग रामलील मैदान में एकत्र हुए। रावण के पुतला दहन होते ही पूरा पंडाल व रामलीला मैदान जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दशहरे मेले में मौजूद लोगों को स्क्रीन के माध्यम से लाइव संबोधित कर विजयदशमी पर्व की बधाई दी। मुख्यमंत्री ने रामलीला मैदान में विशाल टिनशेड निर्माण व रामलीला मंचन के लिए स्थान चिह्नित करने के लिए डीएम को निर्देश दिए।
इससे पूर्व सनातन श्री रामलीला पात्र परिषद की ओर से आयोजित रामलीला मंचन में विजयदशमी के दिन श्रीराम, सीता और मां दुर्गा की पूजा के साथ रामलीला मंचन शुरू हुआ। रामलीला मैदान में आयोजित रामलीला मंचन में कुंभकरण वध, मेघनाथ वध, अहिरावण वध और अंत में दशानन वध का मंचन किया गया। इसके बाद रावण के पुतले का दहन किया गया। इसके साथ ही खटीमा की ऐतिहासिक रामलीला में दशहरे मेले का आयोजन भी किया गया।
वहां विधायक भुवन कापड़ी, नगरपालिका अध्यक्ष रमेश जोशी, रामलीला कमेटी अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, इंद्रेश गुंबर, मनोज श्रीवास्तव, विशाल अग्रवाल, मनोज वाधवा, जतिन कक्कड़, राजीव अग्रवाल, रमेश सिंघल, सतीश गोयल, विनोद भारती, अनिल बत्रा, राजेश गुप्ता, रंजन अग्रवाल रमेश ढींगरा, अजय अग्रवाल, अमन अरोरा आदि थे।