फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Woman found hanging under suspicious circumstances

Udham Singh Nagar News: संदिग्ध हालात में फंदे से लटकी मिली महिला

Sun, 25 Jun 2023 12:23 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 25 Jun 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Woman found hanging under suspicious circumstances
लक्ष्मी की फाइल फोटो। संवाद
रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप में संदिग्ध हालात में एक महिला कमरे में फंदे पर लटकी मिली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अंदेशा जताया जा रहा है कि उसने आत्महत्या की है। परिजनों के मुताबिक महिला तनाव में रहती थी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मूल रूप से आंवला जिला बरेली निवासी अजय दिवाकर वार्ड नंबर सात आजादनगर में पत्नी लक्ष्मी (33) और चार बेटों के साथ 11 साल से अपने मकान में रहते हैं। अजय सिडकुल की एक कंपनी में काम करते हैं। शनिवार सुबह अजय ड्यूटी पर जाने के लिए तैयार हुए और अपनी पत्नी को जगाने के लिए दूसरे कमरे में पहुंचे जहां वह दुपट्टे के फंदे से लटकी हुई थी। इस पर अजय ने पुलिस को सूचना दी। एसआई धीरेंद्र पंत टीम के साथ मौके पर पहुंचे और फंदे से शव को नीचे उतरवाया।
विज्ञापन

अजय ने पुलिस को बताया कि उसका लक्ष्मी से वर्ष 2007 में विवाह हुआ था और उसके चार बेटे हैं। लक्ष्मी का मायका अनूपशहर जिला बुलंदशहर में है। उसने बताया कि महिला को छोटी-छोटी बातों से तनाव हो जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएचओ सुंदरम शर्मा ने बताया कि महिला तनाव में रहती है। कमरे में सुसाइड नोट नहीं मिला है। पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed