फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Woman and her two sons accused of poisoning her husband in rudrapur

Rudrapur News: महिला और उसके दो बेटों पर पति को जहर देने का आरोप, तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

Fri, 06 Sep 2024 05:15 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 06 Sep 2024 05:15 PM IST
सार

रुद्रपुर में महिला ने एक परिवार के महिला सहित तीन लोगों पर उसके पति को साजिशन जहरीला पदार्थ खिलाने का आरोप लगाया है। अदालत के आदेश पर पुलिस ने तीनों पर केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
Woman and her two sons accused of poisoning her husband in rudrapur
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

 

विज्ञापन

रुद्रपुर में महिला ने एक परिवार के महिला सहित तीन लोगों पर उसके पति को साजिशन जहरीला पदार्थ खिलाने का आरोप लगाया है। अदालत के आदेश पर पुलिस ने तीनों पर केस दर्ज किया है। वार्ड नंबर 18 खेड़ा काॅलोनी निवासी रुखसाना ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय को प्रार्थनापत्र दिया। बताया कि उसके पति मो. साहिद ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। दो नवंबर 2023 की सुबह खेड़ा काॅलोनी निवासी चांद उनके घर पर आया था। उसने कहा कि उसकी मां रिहाना औोर भाई विक्की को कहीं जाना है। इस पर पति ई-रिक्शा लेकर उसके साथ चले गए।

दोपहर 12 बजे उनको सूचना मिली कि पति किच्छा बाईपास रोड पर बेहोशी की हालत में पड़े हैं। उसने परिजनों सहित मौके पर पहुंचकर पति को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। दो दिन बाद उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी ले गए, जहां उनका इलाज चल रहा है। पति की हालत नाजुक बनी हुई है।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Bageshwar: प्रधानाचार्य पदों पर सीधी भर्ती के विरोध में शिक्षकों का हल्ला बोल, CEO कार्यालय के बाहर दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
रुखसाना का कहना है कि चांद और विक्की ने अपनी मां रिहाना के साथ मिलकर साहिद को जान से मारने की नियत से जहरीला पदार्थ खिलाया है। कहा कि उन्होंने सात नवंबर 2023 को रुद्रपुर कोतवाली के साथ एसएसपी, डीजीपी, डीएम और मुख्यमंत्री को डाक से शिकायती पत्र भेजा था लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इस वजह से उसे अदालत की शरण लेनी पड़ी। अदालत के आदेश पर पुलिस ने विक्की, चांद और रिहाना पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed