Bageshwar: प्रधानाचार्य पदों पर सीधी भर्ती के विरोध में शिक्षकों का हल्ला बोल, CEO कार्यालय के बाहर दिया धरना
बागेश्वर में प्रधानाचार्य के पदों पर सीधी भर्ती के विरोध में राजकीय शिक्षक संघ ने सीईओ कार्यालय में धरना-प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बागेश्वर में प्रधानाचार्य के पदों पर सीधी भर्ती के विरोध में राजकीय शिक्षक संघ ने सीईओ कार्यालय में धरना-प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। राशिसं के जिलाध्यक्ष गोपाल दत्त पंत के नेतृत्व में तीनों विकासखंडों के शिक्षक सीईओ कार्यालय पहुंचे। जिलाध्यक्ष पंत ने कहा कि कहा कि शिक्षक अपने सम्मान की लड़ाई लड़ रहे हैं। संचालन करते हुए जिला महामंत्री गोपाल मेहता ने कहा कि जल्द मांग पूरी नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर ब्लाॅक अध्यक्ष बागेश्वर मुकेश नगरकोटी, मंत्री कौस्तुभानंद उपाध्याय, गरुड़ के देवेंद्र सिंह मेहता, डॉ. हरेंद्र सिहं रावल, कपकोट के मंगल सिंह बिष्ट, महिमन ऐठानी आदि मौजूद रहे।
ये पढ़ें- Bhimtal News: शिक्षकों नें भरी हुंकार, कहा- हमारी मांगे पूरी करो सरकार; CEO कार्यालय में किया धरना प्रदर्शन
एससी-एसटी शिक्षकों ने भी दिया धरना
एससी-एसटी शिक्षक एसोसिएशन ने भी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सामूहिक अवकाश लेकर सीईओ कार्यालय में धरना दिया। जिलाध्यक्ष सुनील कुमार धौनी के नेतृत्व में शिक्षकों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। शिक्षकों ने सरकार से पूर्व की भांति वरिष्ठता के आधार पर प्रधानाचार्य के पद भरने की मांग की। वहां महामंत्री सुधीर कुमार टम्टा, प्रांतीय अध्यक्ष संजय कुमार टम्टा, सरजीत कोहली, रवि प्रकाश, एनके टम्टा, राजेश कुमार, विवेकानंद टम्टा आदि रहे।
अतिथि शिक्षकों ने संभाली कमान
शिक्षकों की हड़ताल से विद्यालयों में पठन-पाठन का काम प्रभावित हो गया है। कई स्कूलों में शिक्षण कार्य अतिथि शिक्षकों के भरोसे चला, जबकि कुछ स्कूलों में बाधित भी रहा। अतिथि शिक्षक संगठन के जिलाध्यक्ष महेश टम्टा ने बताया कि जिन विद्यालयों में अतिथि शिक्षक तैनात हैं, वहां पर शिक्षण कार्य को प्रभावित नहीं होने दिया गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.