फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Will make Pantnagar University a central university soon: Agriculture Minister

पंतनगर विवि को जल्द ही केंद्रीय विश्वविद्यालय बनाएंगे: कृषि मंत्री

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Will make Pantnagar University a central university soon: Agriculture Minister
पंतनगर में समीक्षा बैठक के बाद मीडिया के सवालों का जवाब देते कृषि मंत्री गणेश जोशी। - फोटो : RUDRAPUR
पंतनगर। जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय पहुंचे कृषि मंत्री गणेश जोशी नेे कुलपति समेत अधिष्ठाताओं, निदेशकों व अन्य अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक ली। उन्होंने विवि की कार्यप्रणाली पर असंतोष जताया। बाद में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कृषि मंत्री ने पंतनगर विवि को जल्द ही केंद्रीय विश्वविद्यालय बनाने की बात कही।
विज्ञापन

सोमवार को विवि परिसर के नाहेप भवन में आयोजित समीक्षा बैठक में दो घंटे की देरी से पहुंचे कृषि मंत्री जोशी ने कहा कि पंतनगर विवि जो एशिया में नंबर वन विश्वविद्यालयों में शुमार होता था। पिछले कुछ समय से इसकी साख गिरती चली गई। इसके क्या कारण रहे, इसके लिए उन्होंने अधिकारियों से कहा है कि ऐसे कार्यक्रम, ऐसी योजनाएं बनानी चाहिए, जिससे विवि को हम फिर से उसी स्थान पर लेकर जाएं। उन्होंने कुलपति से कहा है कि वह 15 दिन के अंदर विवि की समस्याओं का निस्तारण करें और जो शासन स्तर पर होंगी, उन्हें वह देखेंगे। जो केंद्र स्तर की समस्याएं हैं, उनका वह केंद्र सरकार में जाकर हल निकालेंगे। जल्द पंत विवि के केंद्रीय विवि बनने पर यहां की समस्याओं का निदान होगा और राज्य सरकार से विवि को मिलने वाले 200 करोड़ रुपये की बचत होगी। इस दौरान पूर्व विधायक राजेश शुक्ला समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed