{"_id":"6070a4a88ebc3ec79c6afa52","slug":"wheat-purchasing-rudrapur-news-hld4211350192","type":"story","status":"publish","title_hn":"तराई विकास सहकारी संघ के दो केंद्रों पर हुई गेहूं खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तराई विकास सहकारी संघ के दो केंद्रों पर हुई गेहूं खरीद
विज्ञापन
रुद्रपुर में बिगवाड़ा मंडी समिति परिसर में गेहूं तौलता पल्लेदार।
- फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। रुद्रपुर विकासखंड में शुक्रवार को तराई विकास सहकारी संघ के दोनों केंद्रों पर गेहूं खरीद हुई। फौजी मटकोटा किसान सेवा सहकारी समिति के केंद्र पर गेहूं खरीद का खाता खुला।
तराई विकास सहकारी संघ के मुख्यालय स्थित क्रय केंद्र पर 82 क्विंटल गेहूं खरीद हुई। जबकि पंतनगर स्थित क्रय केंद्र पर करीब 200 क्विंटल खरीद हुई। केंद्र प्रभारी प्रेमनाथ यादव ने बताया कि पंतनगर स्थित क्रय केंद्र पर शुक्रवार को पहली बार गेहूं खरीद हुई। सोमवार से केंद्रों पर अधिक खरीद होने की संभावना है।
इधर, बिगवाड़ा स्थित मंडी समिति परिसर में पूर्वी रुद्रपुर किसान सेवा सहकारी समिति के क्रय केंद्र पर मलसी गांव के किसानों के करीब 450 क्विंटल गेहूं की खरीद हुई। क्रय केंद्र प्रभारी पंकज कश्यप ने बताया कि केंद्र पर प्रतिदिन गेेहूं खरीद हो रही है।
विज्ञापन
फौजी मटकोटा किसान सेवा सहकारी समिति में भी पहली बार गेहूं खरीद हुई। समिति के सचिव बृजेश आर्या ने बताया कि क्रय केंद्र पर किसानों का 99 क्विंटल, 50 किलो गेहूं खरीदा गया। जबकि रुद्रपर गल्ला मंडी स्थित खाद्य विभाग के क्रय केंद्र पर गेहूं की खरीद शून्य रही। केंद्र पर कुछ किसान सिर्फ पंजीकरण के लिए पहुंचे।
गेहूं खरीद के मानक
नमी - 12 प्रतिशत।
अन्य फसल के दाने- दो प्रतिशत।
क्षतिग्रस्त दाने- दो प्रतिशत।
कम क्षतिग्रस्त दाने- चार प्रतिशत।
सिकुड़े दाने- छह प्रतिशत।
विजातीय तत्व- 0.75 प्रतिशत।