फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Were abducted teenager begging Mngwate

अपहृत किशोरी से मंगवाते थे भीख

Sat, 09 May 2015 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बाजपुर (ऊधमसिंहनगर)।
ब्यूरो/अमर उजाला बाजपुर (ऊधमसिंहनगर)। Updated Sat, 09 May 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
Were abducted teenager begging Mngwate
बारह दिन पहले अपहृत किशोरी को पुलिस ने यूपी के ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद) से खोज निकाला। पुलिस ने किशोरी का अपहरण करने के आरोप में महिला सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। सीओ के अनुसार आरोपी महिला और दृष्टिहीन अधेड़ व्यक्ति ने कि शोरी को भीख मंगवाने के लिए अपहरण किया था। किशोरी प्रकरण का खुलासा करने पर दर्जामंत्री हरेंद्र सिंह लाडी ने पुलिस टीम को 11 हजार रुपए बतौर इनाम दिया। जबकि एएसपी कमलेश उपाध्याय ने पुलिस टीम को 1500 रुपए देने की घोषणा की है।
विज्ञापन

बताते चलें कि 26 अप्रैल को गांव सीता कालोनी गुलड़िया निवासी ओमप्रकाश की 11 वर्षीय पुत्री आशा घर से रहस्यमय ढंग से लापता हो गई थी, जिसकी रिपोर्ट सुल्तानपुर पट्टी में दर्ज कराई गई। सीओ राजीव मोहन ने बताया कि पुलिस चौकी इंचार्ज अजेंद्र प्रसाद सिंह ने यूपी के ठाकुरद्वारा मलिन बस्ती क्षेत्र से किशोरी को आरोपी महिला दीपा पत्नी राजेंद्र सिंह, दृष्टिहीन किशोर पुत्र छोटे निवासी गांव गुलजारपुर काशीपुर सहित गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट के आदेश पर किशोरी को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया और आरोपी महिला और अधेड़ को जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार दस दिन तक किशोरी से ठाकुरद्वारा नगर क्षेत्र में भीख मंगवाई गई। पुत्री मिलने पर परिजनोें ने भी पुलिस टीम का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed