{"_id":"5fdf83b38ebc3e3c833a7c5d","slug":"weather-rudrapur-news-hld408091375","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंतनगर में 10 वर्षों का रिकॉर्ड टूटा, न्यूनतम पारा 1.3 डिग्री पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंतनगर में 10 वर्षों का रिकॉर्ड टूटा, न्यूनतम पारा 1.3 डिग्री पहुंचा
विज्ञापन
रुद्रपुर में सुबह हाइवे पर कोहरे के बीच गुजरते वाहन।
- फोटो : RUDRAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठंड ने रविवार को 10 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। न्यूनतम पारा 1.3 डिग्री पर पहुंच गया। कड़ाके की ठंड से जनजीवन प्रभावित हो गया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 24 दिसंबर तक मौसम में कोई तब्दीली आने वाली नहीं है।
जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि हिमालय में जमी बर्फ पिघलने और हवाओं के साथ मैदानी क्षेत्र की ओर आ रही नमी से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इन हवाओं के चलते रविवार को न्यूनतम पारा 1.3 डिग्री पर पहुंच गया, जो अभी तक का सबसे ठंडा दिन रहा।
रविवार सुबह कोहरे और दिन में हल्की धूप के दौरान 64 प्रतिशत आर्द्रता और दक्षिण-पश्चिम की दिशा से 1.2 किमी. प्रति घंटा के वेग से चली हवाओं के बीच अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है, जो 17.5 डिग्री दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि दिसंबर के तीसरे सप्ताह में पड़ने वाली ऐसी ठंड वर्ष 2011 में दर्ज की गई थी, जब पारा 1.5 तक पहुंच गया था।
विज्ञापन
इधर, रुद्रपुर में रविवार को तीन दिन बाद धूप खिलने से लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली। रुद्रपुर बाजार क्षेत्र और घरों की छतों पर लोग धूप सेकते नजर आए। हालांकि धूप खिलने के बावजूद शीतलहर का कहर जारी रहा। नगर निगम की ओर से शहर के सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलाए गए। (संवाद/ब्यूरो)