फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Weather changed, number of patients suffering from vomiting and diarrhea increased

Udham Singh Nagar News: मौसम बदला, बढ़ी उल्टी दस्त के मरीजों की संख्या

Sun, 01 Jun 2025 01:15 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 01 Jun 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Weather changed, number of patients suffering from vomiting and diarrhea increased
रुद्रपुर। गर्मी बढ़ने से उल्टी-दस्त के मरीज सामने आने लगे हैं। हर रोज उल्टी-दस्त से पीड़ित मरीज जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज पहुंच रहे हैं। चिकित्सक इसके पीछे बासी भोजन का सेवन और शरीर में पानी की कमी को कारण मान रहे हैं।
विज्ञापन

इन दिनों तराई का अधिकतम तापमान 37 से 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है। इस कारण लोगों के शरीर में पानी की कमी होने से उल्टी-दस्त के मामले सामने आने लगे हैं। जिला अस्पताल और मेडिकल काॅलेज में हर दिन 10-12 लोग उल्टी-दस्त की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कॉलेज के विभागाध्यक्ष मेडिसन प्रो. मकरंद सिंह ने बताया कि हर दिन 4-5 लोग उल्टी-दस्त की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा गर्मी में शरीर की तरलता बनाए रखने पर खास ध्यान देना चाहिए। फलों के जूस के साथ ही नारियल के पानी का सेवन करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल के एमडी मेडिसन डॉ. मनोज कुमार तिवारी ने बताया कि इन दिनों हर रोज 5-6 मरीज उल्टी-दस्त की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंच रहे हैं। डिहाईड्रेशन से बचने के लिए लोगों को शुद्ध पानी का सेवन करना चाहिए। बाजार का खुले में रखा खाना कतई नहीं खाना चाहिए।
चिकनाई युक्त खाने से परहेज करना चाहिए। हल्का आहार लेने के साथ छांछ का सेवन करना चाहिए। बीपी कम, ज्यादा होने पर तत्काल चिकित्सक की सलाह लेनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed