फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Water logging is a issue in khatima.

जलभराव से परेशान महिलाओं ने जेई का घेराव किया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Water logging is a issue in khatima.
खटीमा में जलभराव की समस्या को लेकर पालिका जेई का घेराव करतीं महिलाएं। संवाद - फोटो : KHATIMA
खटीमा। वार्ड में जलभराव की समस्या से परेशान महिलाओं ने नगर पालिका के जेई का घेराव किया और जलभराव की समस्या से निजात दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

सोमवार को नगर के वार्ड संख्या नौ गली नंबर चार की महिलाओं ने पालिका जेई विजय कुमार का घेराव किया। उन्होंने कहा कि करीब दस परिवार हमेशा जलमग्न स्थिति में रहते हैं। इससे पूर्व भी एसडीएम, पालिका ईओ को स्थिति से अवगत कराया था लेकिन जलभराव से निजात नहीं मिल सकी। महिलाओं ने कहा कि लोहियाहेड रोड रेलवे पटरी के पास से ग्राम अमाऊं मार्ग पर उनकी गली तीन व चार हमेशा जलमग्न रहती है। उन्होंने स्थलीय निरीक्षण कर जलभराव से निजात की मांग की। घेराव करने वालों में मीना बोरा, कमला खोलिया, मीना बिष्ट, सरिता पंत, ऊषा पांडे आदि थे।

इधर, पालिका सभासद संगीता राणा व नामित सभासद रेनू भंडारी ने कहा कि गली नंबर चार व तीन के पानी की निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। पालिका ने इसका सर्वे भी किया था लेकिन निकास संभव नहीं हो सका। गली का भरान व बीच में नाली बनाकर मुख्य मार्ग की नाली की ओर जल निकासी की व्यवस्था की जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed