फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Water Lodging at State Highway

बाजपुर में बारिश से उफनाई लेवड़ा नदी, हल्द्वानी स्टेट हाइवे जलमग्न

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Water Lodging at State Highway
बाजपुर में हल्द्वानी स्टेट हाईवे पर जलभराव से गुजरते वाहन। - फोटो : BAZPUR
बाजपुर। बारिश से लेवड़ा सहित अन्य नदियों का जल स्तर बढ़ गया। रविवार सुबह अचानक लेवड़ा नदी उफना गई। इससे हल्द्वानी राज्यमार्ग जलमग्न हो गया और यातायात प्रभावित रहा। इस मार्ग से नैनीताल, कालाढूंगी, हल्द्वानी सहित अन्य पर्वतीय नगरों को जाने वाले वाहन स्वामियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शनिवार रात भर रुक-रुक कर बारिश होने से क्षेत्र की नदियों में उफान आ गया। लेवड़ा नदी में आई बाढ़ से ब्लॉक दफ्तर के सामने हल्द्वानी राज्य मार्ग पर जलभराव हो गया। इस दौरान मार्ग से गुजर रहे दो बाइक सवार फिसलकर गिर गए हालांकि उनके चोट नहीं आई। नागरिकों ने कहा कि पहाड़ पर बारिश होनेे पर लेवड़ा नदी में बाढ़ आ जाती है। हल्द्वानी स्टेट हाईवे पर जलभराव की समस्या जटिल होती जा रही है। बताया गया कि गांव चकरपुर से गुमसानी तक लेवड़ा नदी की सफाई नहीं होने से पानी निकासी नहीं हो पाती है। इससे जगह-जगह जलभराव की समस्या हैै। नागरिकों ने हल्द्वानी राज्य मार्ग की जलभराव की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed