फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Married woman assaulted after dowry demands go unmet; FIR registered against five, including her husband

बाजपुर: दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता के साथ मारपीट, पति सहित पांच पर एफआईआर दर्ज

Sun, 11 Oct 2026 05:03 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी, बाजपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बाजपुर Published by: गायत्री जोशी Updated Sun, 11 Oct 2026 05:03 PM IST
सार

बाजपुर में दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता से मारपीट और गला दबाकर हत्या की कोशिश करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति सहित पांच ससुरालियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Married woman assaulted after dowry demands go unmet; FIR registered against five, including her husband
FIR Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाजपुर में दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता के साथ मारपीट करने और जान से मारने का प्रयास करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर पति सहित पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

बाजपुर के गांव सिसई निवासी गंगा देवी ने कोतवाली में तहरीर में बताया कि उसकी शादी पांच दिसंबर 2023 को हिन्दू रीति रिवाज के अनुसार यूपी के गांव कान्हा टांडा भगवन्तपुर पीलीभीत निवासी दानवीर के साथ हुई। उसके माता पिता ने हैसियत के अनुसार दान दहेज में वाशिंग मशीन, फ्रिज, एलसीडी, जूस मशीन, कूलर, प्रेस, डबल बेड, सोफा, टेबल, अलमारी अन्य घरेलू सामान और आभूषण समेत कुल लगभग 8.50 लाख रुपये खर्च किए गए थे। आरोप है कि पति सहित अन्य ससुरालियों ने दहेज में कार, एसी और तीन लाख नकद और कंपनी के इलेक्ट्रॉनिक सामान की डिमांड की। मांग पूरी नहीं होने पर पति और सुसरालियों ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। 17 मई 26 को पति सहित अन्य ससुरालियों ने गाली गलौज, मारपीट की। गला दबाकर जान से मारने की कोशिश। मायके से पहुंचे उसके माता पिता के साथ भी मारपीट की गई। सीओ अखलेश कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति दानवीर, सास मीरा देवी, ससुर राजेन्द्र सिंह, देवर आदित्य और चाचा ससुर गुड्डू के खिलाफ के प्राथमिकी दर्ज कर एसआई राकेश सिंह रॉकली को सौंपी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed