फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Befriended via a fake Instagram profile, then lured out of the house and exploited

ऊधमसिंह नगर: इंस्टाग्राम पर फर्जी पहचान से दोस्ती, फिर घर से बाहर बुलाकर शोषण; हर माह आ रहे ऐसे मामले

Sun, 11 Oct 2026 12:19 PM IST
गायत्री जोशी साक्षी सक्सेना
साक्षी सक्सेना Published by: गायत्री जोशी Updated Sun, 11 Oct 2026 12:19 PM IST
सार

ऊधमसिंह नगर में सोशल मीडिया के जरिये नाबालिगों को प्रेमजाल में फंसाकर उनके शोषण के मामले सामने आ रहे हैं। बाल कल्याण समिति के अनुसार, हर माह ऐसे चार से पांच मामले पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन
Befriended via a fake Instagram profile, then lured out of the house and exploited
मोबाइल फोन - फोटो : Freepik

विस्तार

 सोशल मीडिया पर दोस्ती, फिर प्रेमजाल और इसके बाद नाबालिगों के शोषण के मामले ऊधमसिंहनगर में चिंता बढ़ा रहे हैं। बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) के अनुसार, ऐसे चार से पांच मामले हर माह उसके सामने पहुंच रहे हैं। कुछ मामलों में नाबालिगों को दूसरे शहरों या राज्यों में ले जाने, दुष्कर्म, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और दबाव बनाने के आरोप सामने आए हैं। सीडब्ल्यूसी के अनुसार कुछ मामलों में सोशल मीडिया पर फर्जी पहचान या दूसरे नाम से नाबालिगों से संपर्क किया गया। दोस्ती के बाद उन्हें मिलने के बहाने घर से बाहर बुलाया गया और फिर अपने साथ ले जाने के आरोप हैं। कुछ मामलों में अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने की बात भी सामने आई है।

विज्ञापन

सीडब्ल्यूसी के सामने पहुंच रहे मामलों में सोशल मीडिया के जरिये नाबालिगों से संपर्क, बहला-फुसलाकर बाहर ले जाने और बाद में शोषण के आरोप सामने आ रहे हैं। समिति का कहना है कि अभिभावकों को बच्चों की ऑनलाइन गतिविधियों पर नजर रखने के साथ उन्हें अनजान लोगों से सोशल मीडिया पर संपर्क के जोखिम के बारे में भी जागरूक करना चाहिए।

विज्ञापन

केस-1 :

केरल ले जाकर शादी और दुष्कर्म

रुद्रपुर की 14 वर्षीय नाबालिग को इस वर्ष एक युवक पर प्रेमजाल में फंसाकर केरल ले जाने का आरोप लगा। वहां युवक ने उससे शादी की और दुष्कर्म किया। पुलिस ने लोकेशन ट्रेस कर नाबालिग को बरामद किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

केस-2 :

वीडियो बनाया, फिर आठ युवकों पर दुष्कर्म का आरोप

गदरपुर की 15 वर्षीय किशोरी को एक युवक ने उसकी सहेली के माध्यम से संपर्क में लिया। आरोप है कि उसे बहाने से कमरे में बुलाकर दुष्कर्म किया गया और वीडियो बना लिया गया। बाद में वीडियो के जरिये ब्लैकमेल कर अलग-अलग स्थानों पर बुलाया गया, जहां आठ अन्य युवकों पर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप है। सीडब्ल्यूसी के अनुसार किशोरी को उसके पिता तलाश कर वापस लाए।

केस-3 :

दूसरे नाम से बनाई आईडी, चंडीगढ़ ले जाया गया

मार्च में गदरपुर की 15 वर्षीय किशोरी से एक युवक ने दूसरे नाम से बनाई गई सोशल मीडिया आईडी के जरिये दोस्ती की। आरोप है कि इसके बाद वह किशोरी को चंडीगढ़ ले गया जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने किशोरी को बरामद कर आरोपी युवक को गिरफ्तार किया।

सीडब्ल्यूसी के पास ऐसे चार से पांच मामले हर माह पहुंच रहे हैं। अभिभावकों से अपील है कि वे बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखें और उन्हें सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से संपर्क के खतरों के बारे में जागरूक करें। -डॉ. रत्नेश सिंह, अध्यक्ष, सीडब्ल्यूसी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed