फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   wall broken

कल्याणी नदी के तेज बहाव से पुल की सुरक्षा दीवार टूटी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
wall broken
रुद्रपुर में किच्छा बाईपास स्थित कल्याणी नदी के पुल की सड़क पर पड़ा गड्ढा। - फोटो : RUDRAPUR
बरसात के चलते कल्याणी नदी के तेज बहाव से पुल की सुरक्षा दीवार टूट गई। इससे कल्याणी नदी के पुल की सड़क में गड्ढा हो गया। सड़क पर दरारें आ गई हैं। आवाजाही की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस ने पुल के पास बैरियर लगा दिया है। लोनिवि ने निर्माण कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

किच्छा बाईपास स्थित कल्याणी नदी के पुल पर रोजाना हजारों वाहन गुजरते हैं। कुछ दिनों से बरसात आने के चलते नदी में तेज बहाव शुरू हो गया था। जबकि इससे पहले नदी के किनारों के पास बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई थी। कई घरों में नदी का पानी भी घुस गया था।
विज्ञापन

नदी के तेज बहाव से पुल की सुरक्षा दीवार टूट गई। दीवार टूटने से पुल और सड़क के बीच भरा मलबा नीचे गिर गया है। इससे नदी के पुल की सड़क में गड्ढा पड़ गया है। जबकि सड़क में दरारें पड़ गई हैं। लोनिवि के इंजीनियरों के मुताबिक इससे आवाजाही को कोई खतरा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि लोगों को सचेत रखने के लिए मौके पर बैरियर लगा दिया गया है। लोनिवि के इंजीनियर मनोज दास ने बताया कि पुल और सड़क के बीच भरा मलबा तेज बहाव के चलते गिर गया था। सूचना मिलते ही पुल के नीचे निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। दैवीय आपदा मद से चार लाख रुपये बजट से निर्माण कार्य पूरा होगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed