फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Wage workers after demonstrating against the roadways

वेतन नहीं मिलने के विरोध में रोडवेज कर्मियों का प्रदर्शन

Fri, 20 Jan 2017 10:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर Updated Fri, 20 Jan 2017 10:37 PM IST
विज्ञापन
Wage workers after demonstrating against the roadways
रोडवेज परिसर में धरना प्रदर्शन करते कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
रुद्रपुर। पिछले कई महीनों से वेतन नहीं मिलने से गुस्साए परिवहन निगम के स्थानीय कर्मचारियों ने रोडवेज परिसर में धरना प्रदर्शन किया। रोडवेज निगम के विभिन्न संगठनों ने वेतन नहीं मिलने की नाराजगी जताते हुए जमकर नारेबाजी की। कर्मचारियों ने डिपो परिसर में प्रदर्शन करते हुए सहायक महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंपा।


कर्मचारियों ने प्रदर्शन करते हुए रोडवेज प्रबंधन से कहा कि अगर कर्मचारियों को जल्द वेतन नहीं मिलता है तो बसों का संचालन बंद कर दिया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी डिपो प्रबंधन की होगी। परिसर में एकत्रित होकर रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद, कर्मचारी यूनियन, भारतीय परिवहन मजदूर संघ, एससी एसटी यूनियन, रोडवेज इंपलाइज यूनियन के तमाम पदाधिकारियों व सदस्यों ने डिपो परिसर में नारेबाजी करते हुए वेतन नहीं मिलने पर आक्रोश जताया।
विज्ञापन



इस दौरान गुरनाम सिंह, विपिन कुमार, गुरवेल सिंह, ओम प्रकाश तिवारी, घनश्याम शर्मा, चुन्नू अंसारी, नरेंद्र पलडिया, रूद्र सिंह, जोगेंद्र सिंह, सुनील कुमार, ललित कुमार, सोहन लाल गुप्ता, छोटे लाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed