फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Vishal and Anmol wins the match.

विशाल और अनमोल ने सबसे दूर फेंका भाला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 08:57 PM IST
विज्ञापन
Vishal and Anmol wins the match.
रुद्रपुर के एएनझा इंटर कालेज में दौड़ में भाग लेते खिलाड़ी। - फोटो : RUDRAPUR
खेल महाकुंभ की अंडर-14 बालक वर्ग की भाला फेंक प्रतियोगिता में अनमोल और विशाल गंगवार ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

बुधवार को एएनझा इंटर कालेज के खेल मैदान में 100 मीटर दौड़ में निशांत खुल्बे, 400 मीटर दौड़ में विवेक रावत और 800 मीटर दौड़ में कौशिक मंडल ने प्रथम स्थान हासिल किया। वालीबाल में आरएएन स्कूल व खो खो में एएनझा इंटर कालेज की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया।
गोला फेंक में रितेश सत्याल, चक्का फेंक में दिव्यम सुयाल ने प्रथम स्थान हासिल किया। लंबी कूद में आकाश राठौर व ऊंची कूद में विनय कुमार ने प्रथम स्थाल हासिल किया। कबड्डी में भी एएनझा इंटर कालेज ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

इधर कनकपुर में हुए खेल महाकुंभ के गोला फेंक व चक्का फेंक प्रतियोगिता में विपिन, 100 मीटर दौड़ में रीतेश, 200 मीटर और 800 मीटर दौड़ में निहाल, 400 मीटर दौड़ में कुलदीप ने प्रथम स्थान हासिल किया। लंबी कूद में रीतेश, ऊंची कूद में करन, 1500 मीटर दौड़ में अनमोल ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं खो-खो व वालीबाल में इंटर कालेज कनकपुर ने प्रथम स्थान हासिल किया। कबड्डी में राजकीय इंटर कालेज रामेश्वरपुर ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहां प्रधानाचार्य केके शर्मा, गिरीश शर्मा, वजहात खान, कमल सक्सेना, पूजा मुंजाल, अरुणा दुबे, प्रतिभा यादव, राम कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed