{"_id":"6939cc40ff02b243e502bedc","slug":"villagers-get-angry-when-the-theft-in-the-temple-is-not-revealed-bazpur-news-c-235-1-ksp1006-136181-2025-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: मंदिर में हुई चोरी का खुलासा नहीं होने पर ग्रामीण भड़के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: मंदिर में हुई चोरी का खुलासा नहीं होने पर ग्रामीण भड़के
विज्ञापन
बाजपुर। गांव महेशपुरा स्थित शिव मंदिर के पुजारी के संदूक से करीब डेढ़ लाख की नकदी चोरी का खुलासा नहीं होने से ग्रामीणों ने दोराहा पुलिस चौकी में विरोध जताया। ग्रामीणों ने चोरी के आरोप में पकड़े गए एक किशोर पर पुजारी के संदूक से चोरी करने का आरोप लगाया।
बीती तीन दिसंबर को गांव महेशपुरा स्थित शिव मंदिर के पुजारी बाबा गौतम के बक्से में रखी करीब एक लाख 48 हजार रुपये चोरी हो गए थे। पुजारी बाबा गौतम गिरी ने दोराहा पुलिस चौकी में तहरीर देकर चोरी का खुलासा करने की मांग की थी। इसी दिन गांव महेशपुरा संजय सैनी के घर से 13500 रुपये और आभूषण चोरी हुए थे। पुलिस ने गांव निवासी एक किशोर को पकड़ा था और उससे पांच हजार रुपये और आभूषण बरामद हुए थे। पुलिस ने किशोर को कोर्ट में पेश किया वहां से उसे बाल संरक्षण केंद्र भेज दिया था।
बुधवार को प्रधानपति लीलाधर सैनी के साथ ग्रामीण पुलिस चौकी दोराहा पहुंचे। ग्रामीणों ने मंदिर से हुई चोरी का खुलासा नहीं होने पर नाराजगी जताई। चौकी प्रभारी जगदीश तिवारी ने ग्रामीणों का चोरी का खुलासा करने का भरोसा दिया। वहां बाबा गौतम गिरी, राधे सैनी, सौरभ राणा, सुरेश गुप्ता, बीडीसी सदस्य सुरेश सैनी, संजय कश्यप, बाबूराम चंद्रा, ब्रजकिशोर सैनी, रूपचंद्र, चेतराम आदि मौजूद रहे। संवाद