फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   vijaylakshmi inter and sachin hischool topper

इंटर में विजयलक्ष्मी और हाईस्कूल में सचिन चंद जिला टॉपर

Wed, 25 May 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो ऊधमसिंह नगर
अमर उजाला ब्यूरो ऊधमसिंह नगर Updated Wed, 25 May 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
vijaylakshmi inter and sachin hischool topper
विजयलक्ष्मी - फोटो : amar ujala

विज्ञापन

 उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की इंटर की परीक्षा में विजयलक्ष्मी गोस्वामी ने 93.2 प्रतिशत अंक लेकर प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इससे विजय लक्ष्मी के साथ ही परिजनों के चेहरे खिल गए। विधायक डा. प्रेम सिंह राणा ने मेधावी छात्रा के घर पहुंच कर मुंह मीठा कराया और बधाई दी।
बुधवार को उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से इंटर के घोषित परीक्षाफल में पुष्पा प्रियंका सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज की मेधावी छात्रा विजय लक्ष्मी गोस्वामी ने 471 अंक प्राप्त कर प्रदेश की वरीयता सूची में दूसरा स्थान प्राप्त किया। मेधावी छात्रा ने वर्ष 2013-14 में हाईस्कूल में प्रदेश में पहला स्थान पाकर टॉप किया था। विजयलक्ष्मी गोस्वामी की बड़ी बहन ज्योती गोस्वामी ने भी वर्ष 2011-12 में प्रदेश की वरीयता सूची में 19वां स्थान प्राप्त किया था। व्यवसायी पूरननाथ गोस्वामी और गृहिणी आशा गोस्वामी की मेधावी पुत्री विजयलक्ष्मी गोस्वामी जो एरोनॉटिकल इंजीनियर बनकर देश की सेवा करना चाहती है। विजयलक्ष्मी को गणित विषय सबसे अधिक प्रिय है। उसने बिना कोचिंग और ट्यूशन के स्वयं चार से पांच घंटे पढ़ कर हिंदी में 91, अंग्रेजी में 92, गणित में 96, फिजिक्स में 70, केमिस्ट्री में 62 अंक प्राप्त किए हैं। प्रदेश की वरीयता सूची में दूसरा स्थान मिलने की सूचना से परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई। रिटायर्ड सूबेदार धननाथ गोस्वामी, दादी विमला गोस्वामी, चाचा राजेंद्रनाथ गोस्वामी और चाची दीपा गोस्वामी बधाई देने आने वालो को मुंह मीठा करवा रहे थे। विजयलक्ष्मी गोस्वामी ने अपनी सफलता का श्रेय विद्यालय के प्रधानाचार्य, आचार्य एवं शिक्षा में सहयोग करने वाले अपने परिजनों को दिया है।
विज्ञापन



चार नंबरों से रह गया पहला स्थान
नानकमत्ता। चार अंकों से प्रदेश की वरीयता सूची से एक पायदान पीछे रहने का विजयलक्ष्मी को बेहद मलाल है। वर्ष 2013-14 की हाईस्कूल परीक्षा में प्रदेश की वरीयता सूची में प्रथम स्थान पाने वाली विजयलक्ष्मी ने बताया कि मैथ के पेपर में उसकी एक छोटी सी कमी के चलते उसके मैथ में चार नंबर कम आए हैं। जिसके चलते उसे दूसरा स्थान मिला है। कहा कि द्वितीय स्थान आने की खुशी तो है। प्रथम स्थान आया होता तो और ज्यादा खुशी होती। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सरनदीप पांचवें और बंता 20वें स्थान पर रहे
नानकमत्ता। किसानी में परिजनों का हाथ बटाने वाले मेधावी छात्र सरनदीप सिंह ने 93 प्रतिशत अंक पाकर प्रदेश की वरीयता सूची में पांचवां और बंता सिंह ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मेरिट में 20वां स्थान प्राप्त कर विद्यालय के साथ ही क्षेत्र का गौरव बढ़ाया।
पुष्पा प्रियंका सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज के मेधावी छात्र सरनदीप सिंह ने इंटर की परीक्षा में 465 अंक प्राप्त कर प्रदेश की वरीयता सूची में पांचवां स्थान प्राप्त किया है। एअरफोर्स में जाकर देश की सेवा करने का जज्बा पाले सरनदीप के पिता बलविंदर सिंह किसानी के साथ ही गांव के बीमार लोगों का इलाज करते हैं। वहीं, मां परमजीत कौर गृहिणी हैं। क्रिकेट के शौकीन सरनदीप ने वर्ष 2013-14 की हाईस्कूल की प्रदेश की वरीयता सूची में चौथा स्थान प्राप्त किया था। सरनदीप के छोटे रमनदीप ने हाईस्कूल की परीक्षा में 88.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किये है। सरनदीप ने बताया कि वह प्लान बनाकर चार से पांच घंटे स्वयं अध्ययन करता है। उसने अपने प्रधानाचार्य, आचार्य एवं अपने चाचा सतनाम सिंह को सफलता का श्रेय दिया। सरनदीप का सबसे प्रिय विषय गणित है जिसमें उसको 100 अंक प्राप्त हुए हैं। हिंदी में 91, अंग्रेजी में 84, फिजिक्स में 68 और केमिस्ट्री में 62 अंक मिले हैं। 

ट्रक चालक के पुत्र ने वरीयता सूची में पाया 20वां स्थान
नानकमत्ता। पेशे से ट्रक चालक गुरमेज सिंह के होनहार पुत्र बंता सिंह ने प्रदेश की वरीयता सूची में 90 प्रतिशत अंक लेकर 20वां स्थान प्राप्त किया है। क्रिकेट और चित्रकला के शौकीन गुरमेज का प्रिय विषय केमिस्ट्री हैं। मेधावी छात्र इंजीनियर बनकर देश की सेवा का जज्बा पाले हैं। वह रोजाना छह से सात घंटे अध्ययन करता है। मां भजन कौर और दादी रमन कौर अपने सुपुत्र की कामयाबी पर फूले नहीं समा रही हैं। गुरमेज ने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने कारपेंटर चाचा लाखमीर सिंह, माता पिता के आर्शीवाद और गुरुजनों को दिया। 


हाईस्कूल में भाई-बहन को मिला 23वां और 24वां स्थान
नानकमत्ता। उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की घोषित हाईस्कूल की परीक्षा में आकांक्षा सोराड़ी ने 461 अंक प्राप्त कर प्रदेश की वरीयता सूची में 23वां, मनोज भट्ट ने 460 अंक प्राप्त कर 24वां तथा ललित मोहन जोशी ने 459 अंक प्राप्त कर प्रदेश की वरीयता सूची में 25वां स्थान प्राप्त किया।
  बुधवार को उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित हाईस्कूल की परीक्षा में पुष्पा प्रियंका सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज के छात्र छाए रहे। मेधावी छात्रा आकांक्षा सोराड़ी ने हाईस्कूल की परीक्षा में 92.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश की वरीयता सूची में 23वां स्थान प्राप्त किया। फूफा दयानंद भट्ट के यहां रहकर अपने फुफेरे भाई मनोज भट्ट के साथ हाईस्कूल की तैयारी कर रही आकांक्षा वैज्ञानिक बनकर देश की सेवा करना चाहती हैं। गृहणी विमला सोराड़ी की मेधावी पुत्री प्रतिदिन पांच से छह घंटे स्वयं अध्ययन करती थी। उसके पिता स्व. दयानंद सोराड़ी का दो माह पूर्व ही निधन हो गया। वहीं, उसके साथ अध्ययनरत उसके फुफेरे भाई मनोज भट्ट ने 92 प्रतिशत अंकों के साथ प्रदेश की वरीयता सूची में 24वां स्थान पाया।

  व्यवसायी दयानंद भट्ट और गृहणी कमला देवी का पुत्र इंजीनियर बनकर देश की सेवा करना चाहता हैं। अपनी उपलब्धि का श्रेय माता पिता के आशीर्वाद और गुरुजनों की मेहनत को देते हुए समय सारणी के अनुसार अध्ययन को भी देता हैं। ललित मोहन जोशी ने 91.8 प्रतिशत अंकों के साथ प्रदेश की वरीयता सूची में 25वां स्थान प्राप्त किया हैं। सरस्वती शिशु मंदिर में आचार्य दुर्गादत्त जोशी और गृहणी माया देवी के लाडले पुत्र ललित इंजीनियर बनना चाहते हैं। ललित का प्रिय विषय गणित हैं। उसने गणित में 100, हिंदी में 85, संस्कृत में 93, साइंस में 92, सोशल साइस में 89, तथा अंग्रेजी में 68 अंक प्राप्त किए हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed