फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Vegetable Science University in Pantnagar two laboratories offering fire Cdhin

पंतनगर विवि में सब्जी विज्ञान की दो प्रयोगशालाएं आग की भेंट चढ़ीं

Sat, 16 Apr 2016 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला ब्यूरो ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 16 Apr 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
Vegetable Science University in Pantnagar two laboratories offering fire Cdhin
लैब में आग - फोटो : amar ujala

विज्ञापन


 गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के कालेज ऑफ एग्रीकल्चर की दो प्रयोगशालाओं में शुक्रवार की सुबह अचानक आग लग गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।

एजी कालेज के ऊपरी तल पर वेजिटेबिल साइंस की गैलरी में विभागाध्यक्ष डा.मनोज राघव की न्यूट्रीशन लैब है। इसके बराबर में ही वैज्ञानिक डा. डीके सिंह की बायोटेक्नॉलॉजी लैब है। दोनों प्रयोगशालाओं में एमएससी और पीएचडी के विद्यार्थी शोध कार्य करते हैं। शुक्रवार की सुबह नौ बजे कालेज ऑफ एग्रीकल्चर के माली जावेद ने कालेज बिल्डिंग के पिछले हिस्से से धुआं उठते देखा।
विज्ञापन


उसने तुरंत कालेज के सुरक्षा गार्ड सुनील को सूचित किया। सुनील ने सुरक्षाधिकारी अरुण चैधरी और कालेज के कर्मचारी विनोद दास को सूचना दी। सूचना मिलते ही आनन-फानन में कालेज के वरिष्ठ अधिकारी और कई कर्मचारी कालेज की तरफ दौड़ पड़े। यूनिवर्सिटी फार्म के वाटर टैंक, फायर स्टेशन रुद्रपुर, टाटा मोटर्स और एयरपोर्ट से तीन दमकल वाहन भी घटनास्थल पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


फायर एवं सुरक्षा कर्मियों को आग बुझाने में भारी मशक्कत का सामना करना पड़ा। प्रयोगशालाएं भवन के मध्य स्थित होने के कारण दमकल कर्मियों को पाइप घटनास्थल तक पहुंचाने में मशक्कत करनी पड़ी। सुरक्षा कर्मियों ने सीढ़ी के सहारे कालेज के दूसरे तल पर स्थित प्रयोगशालाओं के पिछले हिस्से की खिड़कियों को तोड़कर पानी के पाइप अंदर पहुंचाने के रास्ते बनाए। करीब एक घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक प्रयोगशालाओं में रखे शोध संबंधी उपकरण, कंप्यूटर, कार्यालय के कागजात, शोधपत्र और अन्य सामान आग की भेंट चढ़ गए। वहां रखे रसायन भी आग में नष्ट हो गए। 
प्रथमदृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया गया है।

वैज्ञानिकों ने बताया कि प्रयोगशालाओं में फ्रिज में रसायन एवं अन्य शोध सामग्री रखी होती है। इसलिए प्लग दिनरात ऑन रहते हैं। अधिक वोल्टेज आने या बिजली की लाइनों में फाल्ट आने से आग लगने की संभावना प्रतीत होती है। सब्जी विज्ञान विभाग के कार्यवाहक अध्यक्ष डा.वाईवी सिंह ने बताया आग लगने के वास्तविक कारण जांच के बाद ही पता चलेंगे।

दो सुरक्षा कर्मी धुएं से बीमार
पंतनगर। आग से प्रयोगशालाओं एवं गैलरी में फैले धुएं के कारण आग बुझाने में लगे दो सुरक्षा कर्मियों श्रीराम और मुख्तार की हालत बिगड़ गई। दोनों कर्मचारियों को सुरक्षा विभाग की टीम तुरंत यूनिवर्सिटी अस्पताल ले गई। सुरक्षाधिकारी अरुण चैधरी ने बताया दोनों गार्ड खतरे से बाहर हैं। उपचार के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed