फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   state-level discussion on human trafficking in pantnagar on nine October

मानव तस्करी पर राज्यस्तरीय मंथन कल: पंतनगर में जुटेंगे पांच राज्यों के अफसर-विशेषज्ञ, आईजी ने लिया जायजा

Thu, 08 Oct 2026 06:16 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: Heera Updated Thu, 08 Oct 2026 06:16 PM IST
सार

मानव तस्करी की रोकथाम को लेकर शुक्रवार को पंतनगर में राज्यस्तरीय सेमिनार होगा, जिसमें पांच राज्यों के अफसर और विशेषज्ञ जुटेंगे। आईजी कुमाऊं ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया और सुरक्षा व यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
state-level discussion on human trafficking in pantnagar on nine October
आईजी कुमाऊं ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मानव तस्करी की रोकथाम और संगठित नेटवर्क पर प्रभावी कार्रवाई को लेकर शुक्रवार को पंतनगर विश्वविद्यालय के गांधी हॉल में राज्यस्तरीय सेमिनार आयोजित होगा। आयोजन की तैयारियों का जायजा लेने के लिए बुधवार को आईजी कुमाऊं निवेदिता कुकरेती और एसएसपी ऊधम सिंह नगर अजय गणपति ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।

विज्ञापन

अधिकारियों ने सुरक्षा, प्रवेश-निकास, यातायात, पार्किंग समेत अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करने और आयोजन के दौरान सुरक्षा व यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के निर्देश दिए।

विज्ञापन

सेमिनार में मानव तस्करी की रोकथाम, पीड़ितों के संरक्षण और पुनर्वास, तस्करी के नेटवर्क पर कार्रवाई व विभिन्न विभागों और एजेंसियों के बीच समन्वय पर मंथन होगा। विशेषज्ञ अपराध के बदलते स्वरूप, जांच में आधुनिक तकनीक और जनजागरूकता समेत विभिन्न पहलुओं पर विचार साझा करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed