फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Valley, new agricultural revolution will be brought in Bhabar: CM

तराई, भाबर में नई कृषि क्रांति लाई जाएगी : सीएम

Tue, 13 Sep 2016 12:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Updated Tue, 13 Sep 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
Valley, new agricultural revolution will be brought in Bhabar: CM
सीएम - फोटो : अमर उजाला

सीएम हरीश रावत ने कहा वर्ग 1 ख, वर्ग 3 और वर्ग 4 सहित अन्य प्रकार की भूमि पर काबिज लोगों को मालिकाना हक दिलाने सरकार ने एतिहासिक निर्णय लिया है। वन गुर्जरों और मलिन बस्तियों में रहने वाले लोगों को भी मालिकाना हक जल्द मिलेगा। मलिन बस्तियों के सुंदरीकरण के लिए 400 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। तराई और भाबर में नई कृषि क्रांति लाने की कोशिश होगी। इस दौरान भूमि का मालिकाना हक मिलने पर किसानों ने सीएम रावत को पगड़ी भेंटकर सम्मानित किया। 

विज्ञापन


सोमवार को श्री रामभवन धर्मशाला में विशाल किसान रैली को संबोधित करते हुए सीएम रावत ने डीएम डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव को निर्देश दिए कि जमीनों पर मालिकाना हक दिलाने के लिए शिविर लगाए जाएं। रावत ने कहा तराई और भाबर के लिए पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय को फल, सब्जियों के ऐसे उन्नत बीजों का शोध करने के लिए निर्देशित किया गया है, जिससे किसान बेमौसमी फल, सब्जी पैदा कर लाभान्वित हो सकें। इससे पूर्व सीएम ने करीब 186 करोड़ की लागत के  विकास कार्य का लोकार्पण/शिलान्यास किया। 
विज्ञापन


रावत ने कहा कि महिला आर्थिकी सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए महिला स्वयं सहायता समूहों को कार्य करने के लिए 20 हजार रूपये की विशेष अनुदान अक्तूबर में मिलेगा। महिला स्वयं सहायता समूह को अपना व्यवसाय के लिए सिडकुल में 200 एकड़ भूमि रेखांकित की गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सात लाख तेरह हजार लोगों को पेंशन मिल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संचालन नारायण सिंह बिष्ट और केके शर्मा ने किया। इस दौरान कांग्रेस सह प्रदेश प्रभारी संजय कपूर, दर्जा राज्यमंत्री हरमिंदर सिंह लाडी, राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष संजीव आर्य, पालिकाध्यक्ष गुरजीत सिंह गित्ते, उपेंद्र चौधरी, अखिल भंडारी, अर्जुन रौतेला, नगराध्यक्ष अंकुर अग्रवाल, डीके जोशी, रीना कपूर, शिल्पी अरोरा, सुभाष बेहड़, जसविन्दर गिल, प्रकाश जोशी, दलजीत सिंह रंधावा, दीनदयाल भुल्लर, गोपाल सिंह राणा, सत्यवान गर्ग, कामरान खां, अमीर अहमद, अजीत प्रताप रंधावा, विजेंद्र डोगरा, अजय तिवारी आदि थे।

स्वर्ण जयंती रामलीला कमेटियों को मिलेगा अनुदान
सीएम हरीश रावत ने कहा कि उत्तराखंड वासियों के लिए 2017 में बिजली आपूर्ति की खपत बढ़ाई जायेगी। जिससे 24 घंटे आपूर्ति मिल सकेगी। सीएम ने कहा कि प्रदेशभर में स्वर्ण जयंती, हिरक जयंती पूर्ण करने रामलीला कमेटियों को सरकार आर्थिक सहायता प्रदान करेगी। कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के हित काम कर रही है। 

सीएम ने किसानों के गन्ना मूल्य भुगतान को सौंपा चेक 
उत्तराखंड सहकारी बैंक अध्यक्ष संजीव आर्य ने सहकारिता के माध्यम से 50 करोड़ रुपये का ऋण मंजूर कराया है। इसमें से सीएम रावत ने 16.72 करोड़ रुपये का चैक बाजपुर शुगर मिल के प्रधान प्रबंधक तीरथपाल को सौंपा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की चीनी मिलों का आधुनिकीकरण के लिए केंद्र सरकार से एक हजार करोड़ रुपये की धनराशि की मांग की गई है। 

गन्ना मूल्य भुगतान को लेकर किसान लंबे समय से संर्घषरत थे। मौके पर कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य, डीसीबी अध्यक्ष सुभाष बेहड़, भाकियू प्रदेशाध्यक्ष कर्म सिंह पड्डा, गौरव टिकैत आदि थे। इस दौरान सिख समाज की तरफ से सीएम रावत, कैबिनेट मंत्री आर्य, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष किशोर उपाध्याय, संजय कपूर को एक कएक तलवार भेंट की।

बारिश में जमे रहे लोग
विशाल किसान रैली में जैसे ही सीएम रावत मंच पर पहुंचे, बारिश शुरू हो गई। आधा घंटे तक बारिश के बीच में भारी संख्या में किसान और लोग जमे रहे। जिस पर सीएम रावत और आर्य ने लोगों का दिली रुप से आभार जताया। 


किच्छा से काफिले के साथ पहुंचे तिवारी
किच्छा विधानसभा क्षेत्र के 32 गाड़ियों के काफिले के साथ कांग्रेसी नेता अजय तिवारी किसान रैली में पहुंचे। उन्होंने सीएम रावत को किच्छा क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed