फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Vaccination

बच्चों, युवा और बुजुर्गों की सुरक्षा कवच बन रही कोरोना वैक्सीन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 01:25 AM IST
विज्ञापन
Vaccination
पवन गाबा, रुद्रपुर मुख्य बाजार। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। कोरोना वैक्सीन आम जनता की सुरक्षा कवच साबित हो रही है। इस पर बढ़ती आस्था के कारण जिले में बच्चे, युवा और बुजुर्ग लगातार वैक्सीन लगवा रहे हैं। परिवार के सभी सदस्य कोरोना वैक्सीन लगवाकर स्वयं को स्वस्थ्य महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन

ऊधम सिंह नगर जिले में 18 वर्ष से अधिक उम्र के 14 लाख 496 लोग वैक्सीन लगवा चुके हैं। यानी 97.71 प्रतिशत टीकाकरण पूरा हो चुका है। जबकि 15 से 17 वर्ष उम्र के 77 हजार 339 हजार बच्चे वैक्सीन लगवा चुके हैं। इस आयु वर्ग के जिले में एक लाख 13 हजार 712 बच्चे चिन्हित हैं। यानी 68 प्रतिशत टीकाकरण पूरा हो चुका है, जबकि जिले में 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग के 13 हजार 868 बच्चे अब तक वैक्सीन लगवा चुके हैं। यानी इस आयु वर्ग के चिन्हित 70 हजार 974 बच्चों में से 19.5 प्रतिशत बच्चों का टीकाकरण हो चुका है।
विज्ञापन

कोरोना महामारी से बचाव में कोरोना वैक्सीन का बड़ा योगदान रहा है। टीकाकरण शुरू होने के बाद कोरोना संक्रमण की गति कम हो चुकी है। इस वैक्सीन का एक भी साइड इफेक्ट सामने नहीं आया है। जिले में टीकाकरण का अभियान काफी सफल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. सुनीता चुफाल रतूड़ी, सीएमओ।
डॉ. सुनीता चुफाल रतूड़ी।
शुक्ला जी का पूरा परिवार हुआ सुरक्षित
रुद्रपुर। यहां निवासी डॉ. हरिद्वार शुक्ला बताते हैं कि उनका पूरा परिवार टीके लगवाकर कोरोना से सुरक्षित हो गया है। उनके साथ ही उनकी 93 वर्षीय माता लीलावती शुक्ला, 54 वर्षीय पत्नी अस्मिता शुक्ला, 23 वर्षीय पुत्री आस्था और 18 वर्षीय पुत्र अमिताभ वैक्सीन लगवा चुके हैं। टीकाकरण के बाद पूरा परिवार स्वयं को स्वस्थ महसूस कर रहे हैं। वह कहते हैं कि वैक्सीन हमारा सुरक्षा कवच है, इसे सभी को लगवाना चाहिए।
कोरोना टीकाकरण को लेकर 12 वर्ष से अधिक उम्र के बच्चों में भी अब जागरुकता नजर आने लगी है। अभिभावकों को भी अपने बच्चों को टीकाकरण के प्रति जागरुक करना चाहिए।

-डॉ. ऊषा जैन, न्यू शक्ति विहार कालोनी।
---
वैक्सीन लगवाने को लेकर बच्चे काफी उत्साहित हैं। स्कूलों में भी टीकाकरण के लिए लगातार शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। कोरोना वैक्सीन सुरक्षा कवच है।
-पवन गाबा, रुद्रपुर मुख्य बाजार

डॉ. ऊषा जैन, न्यू शक्ति विहार कालोनी।

डॉ. ऊषा जैन, न्यू शक्ति विहार कालोनी।- फोटो : RUDRAPUR

रुद्रपुर में कोरोना वैक्सीन लगवा चुका परिवार।

रुद्रपुर में कोरोना वैक्सीन लगवा चुका परिवार।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed