फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Vaccination process getting affected.

आशा कार्यकर्ताओं की हड़ताल से प्रभावित हुआ टीकाकरण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Vaccination process getting affected.
काशीपुर नारायण नगर पीएचसी में धरने पर बैठीं आशा कार्यकर्ता। - फोटो : KASHIPUR
आशा कार्यकर्ताओं की हड़ताल से स्वास्थ्य विभाग का टीकाकरण कार्यक्रम प्रभावित हो रहा है। छोटे बच्चों और गर्भवती महिलाओं को टीके नहीं लग पा रहे हैं।
विज्ञापन

एलडी भट्ट सरकारी अस्पताल की सुपरवाइजर आनंदी बिष्ट ने बताया कि आशा कार्यकर्ता अपने क्षेत्र में महिलाओं को प्रेरित करती हैं, जिससे महिलाएं अपने बच्चों को टीकाकरण केंद्र पर लाकर टीका लगवाती है।
अब हड़ताल के चलते महिलाएं बच्चों को लेकर टीकाकरण केंद्र पर नहीं पहुंच पा रही हैं। नगर में 11 स्थानों पर टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं। आशाओं की हड़ताल के कारण एएनएम बच्चों को टीका लगाने घरों पर जा रही हैं। गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण भी प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

इधर नारायण नगर पीएचसी में आशा संगठन की जिलाध्यक्ष ममता पानू ने कहा कि मुख्यमंत्री मांगें पूरी होने तक हड़ताल जारी रहेगी। धरना स्थल पर आशा कार्यकर्ता मीना रावत, लता, कुलविंदर कौर, कंचन, सविता, पूजा, ममता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

काशीपुर। नारायण नगर पीएचसी में धरने पर बैठी आशाओं ने पीएचसी प्रबंधन पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। कहा कि पीएचसी में उन्हें पीने का पानी भी उपलब्ध नहीं हो रहा है। अस्पताल के कर्मचारी शौचालय पर ताला लगा देते है जिससे आशाओं को परेशानी हो रही है। नारायण नगर पीएचसी प्रभारी डॉ. प्रमेंद्र तिवारी का कहना है कि धरने पर बैठी आशाओं का आरोप गलत है। पीएचसी के शौचालय पर ताला नहीं लगाया गया है। पीने के पानी की समस्या अस्पताल में सभी के लिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed