फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Uttarakhand will not become a striking state

उत्तराखंड को नहीं बनने देंगे हड़ताली प्रदेश

Thu, 07 Dec 2017 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर Updated Thu, 07 Dec 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand will not become a striking state
सीएम रावत - फोटो : self

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा उत्तराखंड को हड़ताली प्रदेश नहीं बनने देंगे। स्वास्थ्य सेवाएं सुव्यवस्थित चलें इसके लिए दो हजार चिकित्सकों के आवेदन आए हैं। उम्मीद है इनमें पांच-छह सौ डाक्टर चुन लिए जाएंगे। उपनल कर्मचारियों और आशा कार्यकर्ताओं की समस्याओं का जल्द निस्तारण किया जाएगा। 

विज्ञापन


नागरिक अस्पताल के शुभारंभ अवसर पर जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम रावत ने कहा कि प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों में चिकित्सकों का अभाव है। 173 डेंटल चिकित्सकों को प्रशिक्षण के बाद वहां भेजा जाएगा। उन्होंने रेडियोलॉजी एवं टेली मेडिसिन व्यवस्था लागू कर बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने को कहा। 
विज्ञापन


नागरिक अस्पताल में आवासीय परिसर की मांग पर सीएम ने कहा कि पुराने आवासों की दूरी आदि की जांच के बाद इस पर विचार होगा। शहीद स्मारक की मांग पर कहा कि यहां शहीद स्थल है, इसलिए दो स्मारकों का निर्माण संभव नहीं है। उन्होंने बिना बजट के घोषणा को अनुचित बताते हुए भारामल, लालकोठी के सुंदरीकरण और पकड़िया में स्टेडियम के निर्माण पर विचार करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


70 करोड़ 51 लाख की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास 
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने नागरिक अस्पताल के शुभारंभ अवसर पर 70 करोड़ 51 लाख रुपये की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इसमें राइंका बंडिया भवन, राजकीय पालीटेक्निक भवन, नगरा तराई, सुजिया महोलिया, पकड़िया, तहसील परिसर, लोहियाहेड खेल मैदान, नलकूप निर्माण का लोकार्पण मंडी परिसर में चबूतरों एवं संपर्क मार्ग निर्माण आदि शामिल है।

सीएम संग सेल्फी लेने पर हुई धक्का-मुक्की
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के कार्यक्रम में अनुशासित पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अनुशासनहीनता का बखूबी परिचय दिया। मंच पर आम कार्यकर्ता भी विराजमान होकर अव्यवस्था फैला रहे थे। हेलीपेड पर सीएम के उतरते ही स्वागत के लिए चयनित 40 वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के विपरीत लगभग तीन सौ कार्यकर्ता एकत्रित हो गए। कार्यकर्ताओं ने सेल्फी लेने की जद्दोजहद में सीएम के साथ धक्का-मुक्की जैसी स्थिति पैदा कर दी। भीड़ में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नंदन सिंह खड़ायत का मोबाइल पार हो गया।


सीएचसी की व्यवस्था से नागरिक अस्पताल चलाना सराहनीय
सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सीएचसी की व्यवस्था को नागरिक अस्पताल में सुव्यवस्थित करने के लिए चिकित्साधीक्षक डा. सुनीता रतूड़ी एवं सीएमओ संजय शाह के कार्यों को सराहा। उन्होंने अपने कृषि मंत्री के कार्यकाल के दौरान अस्पताल के लिए दी गई भूमि के लिए विधायक पुष्कर सिंह धामी एवं नानकमता विधायक डा. प्रेम सिंह राणा के कार्यों को सराहा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed