फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Uttarakhand police took major action against drug abuse in UP

एक्शन में एसएसपी: उत्तराखंड पुलिस का यूपी में छापा, 300 पुलिसकर्मियों ने दी दबिश; 25 लोगों को हिरासत में लिया

Mon, 10 Mar 2025 04:09 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 10 Mar 2025 04:09 PM IST
सार

एसएसपी ने ऊधमसिंह नगर जिलेभर के पुलिस कर्मियों के साथ नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बरेली के कई इलाकों में दबिश दी। एसएसपी के नेतृत्व में 300 पुलिसकर्मियों की टीम ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। इस दौरान 25 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन
Uttarakhand police took major action against drug abuse in UP
नशे के खिलाफ कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने ऊधमसिंह नगर जिलेभर के पुलिस कर्मियों के साथ बरेली के अगरास, फतेहगंज पश्चिमी और आसपास के अन्य स्थानों में दबिश दी। एसएसपी मणिकांत मिश्रा के नेतृत्व में 300 पुलिसकर्मियों की टीम ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। इस दौरान 25 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। इस कार्रवाई का नेतृत्व एसएसपी ने खुद किया।

विज्ञापन


ड्रग्स की राजधानी के रूप में मशहूर फतेहगंज पश्चिमी से पश्चिम उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पहाड़ी राज्यों को ड्रग्स की सप्लाई होती है। जिले में कुछ ही माह में पुलिस ने ड्रग्स से जुड़े माफियाओ की गिरफ्तारी की और चार तस्कर एनकाउंटर में पकड़े गए थे। अभियुक्तों के पता चला कि जनपद बरेली उत्तर प्रदेश के फतेहगंज पश्चिमी और अगरास क्षेत्र में अधिकांश ऐसे आपराधिक तत्व ड्रग्स के सप्लायर हैं। जिनके विरुद्ध समय रहते कड़ी कार्रवाई किया जाना अति आवश्यक है। इस पर गोपनीय तरीके से कई ऐसे कुख्यात पेडलर्स और माफिया को ट्रेस करवाया गया और उन पर कड़ी कार्रवाई करने के लिए रात में जनपद की पुलिस को एकाएक एकत्र किया गया। 300 की संख्या बल में एकत्र पुलिस बल के साथ एसएसपी  मणिकांत मिश्रा ने बरेली में दबिश दी थी। इस कार्रवाई से क्षेत्र में खलबली मच गई।
विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि पुलिस टीमों ने एक साथ दबिश की कार्रवाई की। पूछताछ के लिए 25 लोगों हिरासत में लिया गया है। पूछताछ में अन्य नशा तस्करों के बारे में भी जानकारी मिली हैं जिन पर शीघ्र ठोस कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed