{"_id":"697bb382b06ce762db0a2b12","slug":"us-nagar-won-gold-and-bronze-medals-kashipur-news-c-235-1-ksp1002-138556-2026-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: यूएस नगर ने स्वर्ण और कांस्य पदक जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: यूएस नगर ने स्वर्ण और कांस्य पदक जीता
Fri, 30 Jan 2026 12:52 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Fri, 30 Jan 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर। हल्द्वानी में आयोजित राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में ऊधमसिंह नगर की बालक टीम ने स्वर्ण और बालिका टीम ने कांस्य पदक जीता।
24-25 जनवरी को हल्द्वानी में अंडर 14 बालक मुख्यमंत्री चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर यूएस नगर की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया है। 20 से 21 जनवरी तक हल्द्वानी में अंडर-19 बालिका मुख्यमंत्री चैंपियंस ट्रॉफी में ऊधमसिंह नगर की बालिका टीम ने भी तृतीय स्थान हासिल किया है। स्टेडियम प्रभारी एवं हॉकी कोच महेश्वर नेगी ने बताया कि कृष्ण, शांतनु, कुनाल, नैतिक, प्रिंस, अनुज, शिवम, अमित, दिव्यांश, अनमोल, निशांत, चंदन, चंदेश्वर, प्रियांशु, महेंद्र ने ऊधमसिंह नगर की टीम का प्रतिनिधित्व कर प्रथम हासिल किया है। संवाद
शतरंज में सिराज अहमद बने विजेता
जसपुर। गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में नगर के एक कैफे की ओर से आयोजित शतरंज प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग के 21 स्थानीय खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। सात वर्षीय फातिमा परवीन ने शतरंज में बेहतरीन प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में 20 मुकाबले हुए जिसमें प्रत्येक मैच 20 मिनट का रखा गया। फाइनल मैच में 10 मिनट अतिरिक्त दिए गए। आयोजक अखिल अरोड़ा ने बताया कि फाइनल मैच में सिराज अहमद ने आशु कुमार को शिकस्त दी। बताया कि सिराज के अलावा उप विजेता समेत सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कुनाल अरोरा एवं देव भारद्वाज ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। इस दौरान अमान सिद्दीकी, नूर हसन, आदित्य आदि मौजूद रहे।