फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Uproar over the issue of misuse of budget in district panchayat meeting

जिला पंचायत की बैठक में बजट के दुरुपयोग के मुद्दे को लेकर हंगामा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Sep 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Uproar over the issue of misuse of budget in district panchayat meeting
रुद्रपुर। ऊधमसिंह नगर जिला पंचायत की बोर्ड बैठक हंगामेदार रही। आक्रोशित जिला पंचायत सदस्यों ने अध्यक्ष रेनू गंगवार पर बजट के दुरुपयोग का आरोप लगा उनके लिए आवंटित 25 प्रतिशत बजट की व्यवस्था को खत्म करने की मांग की। हंगामे के बीच बोर्ड बैठक में कुल 14 प्रस्ताव पारित हुए।
विज्ञापन

जिला पंचायत सभागार में किच्छा के विधायक तिलकराज बेहड़, नानकमत्ता के विधायक गोपाल सिंह राणा, डीएम युगल किशोर पंत भी पहुंचे। उनकी मौजूदगी में शुरू हुई बोर्ड बैठक में सबसे पहले अपर मुख्य अधिकारी (एएमए) तेज सिंह ने बैठक का एजेंडा बताया। इसके बाद जिला पंचायत सदस्यों ने अध्यक्ष पर 15वें वित्त आयोग के सोलह करोड़ इक्कीस लाख और राज्य वित्त आयोग के चौदह करोड़ रुपये का हिसाब न देने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि जिला पंचायत अध्यक्ष के वित्त अधिकार के नाम पर लगातार बजट का दुरुपयोग हो रहा है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के लिए समान रूप से बजट न बांटकर सदन की स्वीकृति के बगैर और बिना टेंडर के अध्यक्ष अपने क्षेत्र में बजट खर्च कर रहीं हैं। अध्यक्ष ने सदस्यों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माने। उन्होंने विकास कार्यों के लिए दोबारा टेंडर कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने ब्लॉक प्रमुखों का मानदेय बढ़ाने का विरोध किया। कहा कि जिला पंचायत सदस्यों को भी यह सुविधा दी जाए। वहां जिला पंचायत सदस्य विपिन कुमार, चंद्रशेखर मुंडेला, भागीरथी देवी, नीलम राणा, कुलदीप कौर, गीता पांडे, आशना बेगम, हरविंदर कौर, परमीत कौर, अमिता विश्वास, हरदेव सिंह, मोनिका, सतीश कुमार आदि रहे।
बोर्ड बैठक में पारित प्रमुख प्रस्ताव
- जिला पंचायत सभागार का किराया बढ़ाया जाएगा।
- पॉलीथिन का उत्पादन करने वाली कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई।
- जिले में अमृत सरोवर योजना के तहत जिला पंचायत छह तालाब बनाएगी।
- बेरिया दौलतपुर बाजपुर में सोलर लाइट, कूड़ादान ट्रॉली, शौचालय की सुविधा दी जाएगी।
- जिला पंचायत के आय के स्रोत बढ़ाने के लिए मोबाइल टावर, सामुदायिक भवन, विवाह गृह, एटीएम लगाने, पार्किंग स्थल की स्थापना।
निंदा प्रस्ताव लाने जा रहे सदस्यों को किच्छा विधायक ने समझाया
रुद्रपुर। जिला योजना से जिला पंचायत को विकास कार्यों के लिए एक भी पैसा न मिलने से नाराज सदस्य जिला योजना समिति के अध्यक्ष के खिलाफ निंदा प्रस्ताव लाने की तैयारी कर रहे थे लेकिन बाद में किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ के समझाने पर वह मान गए। उन्होंने कहा कि जिला योजना समिति के जिला पंचायत का बहुमत होने के बावजूद विकास कार्यों के लिए एक पैसा नहीं मिल रहा है। पहला सत्र सम्पन्न होने के बाद उन्होंने एएमए तेज सिंह को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि 26 सदस्य अध्यक्ष के कार्यों से संतुष्ट नहीं है। उन्होंने अध्यक्ष के लिए 25 प्रतिशत बजट व्यवस्था खत्म करने की मांग की। संवाद

स्कूलों की जर्जर हालत पर जताई नाराजगी
रुद्रपुर। बोर्ड बैठक के दूसरे सत्र में जिला स्तरीय अधिकारियों को जिला पंचायत सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं के समाधान की मांग की। सीईओ आरसी आर्या के समक्ष काशीपुर के स्कूलों की खस्ताहाल स्थिति पर नाराजगी जताई गई। सीईओ ने शीघ्र स्कूलों के जीर्णोद्धार का आश्वासन दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed