फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   UP police have pressed the case revealed that police Yuesnagr

यूपी पुलिस ने केस दबाया तो यूएसनगर पुलिस ने किया उजागर

Fri, 26 Feb 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर Updated Fri, 26 Feb 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
UP police have pressed the case revealed that police Yuesnagr

छह महीने पहले अपहरण के बाद नाबालिग की हत्या के मामले में पुलिस ने दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। यूपी की मिर्जापुर पुलिस ने फाइनल रिपोर्ट लगाकर केस दबा दिया था, वहीं यूएसनगर पुलिस ने केस उजागर कर मुख्य आरोपी सहित दो सगे भाइयों को सलाखों के पीछे भेजकर पीड़ित को इंसाफ दिलाया। आरोपी की मां और भाभी फरार चल रहे हैं।

विज्ञापन


बीते 16 जून को ग्राम मोहम्मदपुर गुलड़िया थाना मिर्जापुर, शाहजहांपुर निवासी दिनेश सिंह की पुत्री मोनिका (13) और पत्नी सोभवती जरियमपुर बाजार में दवाई लेने गई थी। रास्ते में मुकेश निवासी ग्राम मंगईयाला थाना शाहबाज जिला हरदोई अपनी भाभी सोनी की मदद से दोनों को बहला-फुसलाकर शाहजहांपुर ले गया। तीन दिन रुकने के बाद वे दोनों को ट्रांजिट कैंप में ले आए।
विज्ञापन


बीते 7 जुलाई को दिनेश के पास डाक से वैवाहिक अनुबंध पत्र मिला, जिसमें मुकेश और मोनिका की शादी होने की बात कही गई थी। बीते 26 अगस्त को मोनिका ने अपने पिता को फोन कर ले जाने की बात कही थी और अगले दिन 27 अगस्त को वार्ड नंबर 2 ट्रांजिट कैंप में मोनिका की गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। आरोपी शव को कमरे में छोड़कर फरार हो गए थे। 26 अगस्त की आधी रात को आरोपियों मुकेश और विकेश ने मोनिका की मां सोभवती को मारपीट कर किराए के कमरे से बाहर कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन में पत्रकार वार्ता में एसएसपी केवल खुराना ने बताया कि वादी दिनेश ने अपने वकील के कहने पर कार्यवाही के लिए मिर्जापुर थाने में प्रार्थना पत्र दिया था। लेकिन कार्यवाही नहीं हुई तो कोर्ट में भी प्रार्थना पत्र दिया था, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया था। मिर्जापुर पुलिस ने संवेदनहीनता का परिचय देते हुए जांच के बाद एफआर लगा दी थी। दिनेश ने न्याय के लिए उनके पास प्रार्थना पत्र दिया था। जिसके बाद मुकेश, भाई विकेश, मां विटला देवी निवासी ग्राम मंगईयाला थाना शाहबाद हरदोई और मुकेश की भाई सोनी निवासी अज्ञात के खिलाफ धारा 342,363,366,302,506आईपीसी और 3/4 पॉस्को अधिनियम के तहत ट्रांजिट कैंप थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था।


एसओ सुशील कुमार की अगुवाई में टीम ने मुख्य आरोपी मुकेश और उसके भाई विकेश को रेलवे स्टेशन के समीप से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी सब्जी की ठेली लगाते हैं और अपराध करने के बाद जगह बदल देते हैं। मामले में फरार चल रही सोनी और विटला देवी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। इधर वादी दिनेश सिंह ने न्याय मिलने पर एसएसपी को धन्यवाद दिया। इस दौरान एएसपी पंकज भट्ट, एएसपी कमलेश उपाध्याय, सीओ बीएस चौहान आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed