फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Underpass construction.

पुलिस फोर्स की मौजूदगी में गुलरभोज रोड पर अंडरपास का निर्माण शुरू

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Underpass construction.
गदरपुर में प्रस्तावित अंडरपास पर खुदाई करती जेसीबी। - फोटो : RUDRAPUR
एनएचएआई की कार्यदाई संस्था गल्फार ने प्रस्तावित बाईपास मार्ग स्थित गूलरभोज रोड पर अंडरपास का निर्माण शुरू कर दिया है। पूर्व में किसानों ने मुआवजा नहीं मिलने पर निर्माण कार्य रुकवा दिया था।
विज्ञापन

बुधवार को एनएचएआई के उपनिदेशक तकनीकी अक्षत विशनोई एवं तहसीलदार देवेंद्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस फोर्स प्रस्तावित बाईपास मार्ग पर पहुंची। गल्फार के मैनेजर गिरीश सिंह, सीनियर इंजीनियर सतीश कुमार व अनिल कुमार की देखरेख में जेसीबी मशीन की मदद से गूलरभोज रोड पर बनाने वाले अंडरपास के निर्माण के लिए मिट्टी की खोदाई का काम शुरू कर दिया।
विज्ञापन

इस बीच शास्त्री फार्म निवासी राजेंद्र शर्मा अपने पुत्र नरेश शर्मा एवं अन्य किसानों के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बिना मुआवजा दिए निर्माण कार्य रोकने की बात कही। आरोप था कि एनएचएआई ने पूर्व में चौराहे का निर्माण कराए जाने की बात कहकर उनकी भूमि का अधिग्रहण किया गया था, लेकिन इस स्थान पर अंडरपास बनाने की कवायद शुरू हो गई है और उनकी भूमि का मुआवजा शेष है। इस संबंध में कोर्ट में वाद विचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनएचएआई के उप प्रबंधक तकनीकी अक्षत विश्नोई ने बताया कि संबंधित भू स्वामी को उनकी अधिग्रहित भूमि का निर्धारित मुआवजे का भुगतान किया जा चुका है। अगर उनका कोई अवशेष है तो इसके लिए वे एसएलओ से जानकारी ले सकते हैं। राजेंद्र ने मौजूद अधिकारियों पर निर्माण कार्य रोकने का दबाव बनानेे का प्रयास किया लेकिन अधिकारियों ने उनकी एक नहीं सुनी।

भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी में जेसीबी मशीन से मिट्टी खुदाई का कार्य जारी रखा गया। वहां पर एसओ गदरपुर सतीश चंद कापड़ी, एसओ केलाखेड़ा भुवन चंद जोशी, एसआई मोहम्मद रिजवान खान, प्रकाश भट्ट, लेखपाल दीपक मेहर आदि मौजूद थे।

रुद्रपुर पुलिस कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते जगतपुरा के लोग।

रुद्रपुर पुलिस कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते जगतपुरा के लोग।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed