फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Uncle stabbed the knife into the chest of the nephew

चाचा ने घोंपा भतीजे के सीने में चाकू

Wed, 25 May 2016 11:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Updated Wed, 25 May 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
 Uncle stabbed the knife into the chest of the nephew
हत्‍या - फोटो : अमर उजाला

चचेरी बहन को बचाने गए युवक की सगे चाचा ने चाकू घोंपकर हत्या कर दी। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा भी काटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला जैसे-तैसे शांत कराया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन


 बुधवार सुबह ग्राम भंगा निवासी राजकुमार शर्मा अपनी पुत्री शिवांगी को बेरहमी से पीट रहा था। राजकुमार ने चाकू से वार कर शिवांगी को घायल भी कर डाला। शिवांगी की चीख पुकार सुनकर उसका भतीजा विवेक घर के अंदर गया और उसने शिवांगी को बचाने का प्रयास किया। इस बीच राजकुमार ने विवेक के सीने में चाकू से वार कर दिया। 
विज्ञापन


विवेक पर चाकू से दो तीन वार कर दिए जिससे विवेक लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। वारदात की सूचना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। गंभीर रूप से घायल विवेक को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। विवेक की मौत से गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में हंगामा काटना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को शांत कराया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। इधर आरोपी राजकुमार को पुलभट्टा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया गया है। मृतक तीन बहनों का इकलौता भाई था। विवेक की मौत के  बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। 


अपनी ही बच्ची पर रखता था गंदी नजर
भंगा हत्याकांड का आरोपी राजकुमार शर्मा अपनी ही बच्ची पर गंदी नजर रखता था। आरोपी कई बार उससे अश्लील हरकतें कर चुका था, लेकिन इसके बाद भी परिजन उसकी हरकतों को नजरंदाज करते रहे। बताया जा रहा है कि बुधवार की सुबह भी आरोपी अपनी बच्ची के साथ अश्लील हरकत कर रहा था। इसी बीच उसके शोर मचाने पर विवेक मौके पर पहुंच गया और उसने घर के इकलौते चिराग को बुझा दिया।

आरोपी के खिलाफ दर्ज हैं तीन केस
आरोपी राजकुमार शातिर किस्म का बताया जा रहा है। आरोपी के खिलाफ किच्छा में तीन केस दर्ज हैं। वर्ष 2006-07 में गांव के श्याम बिहारी शर्मा का हाथ काटने के जुर्म में इसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। श्याम बिहारी शर्मा राजकुमार के चाचा थे। इतना ही नहीं अपने साले पर जानलेवा हमले में भी उसके खिलाफ केस दर्ज हो चुका है। 

ग्रामीणों का कहना है कि राजकुमार आपराधिक प्रवृत्ति का है और उसकी इन्हीं हरकतों के कारण उसकी पत्नी ने  आत्महत्या कर ली थी। ससुरालियों ने राजकुमार के खिलाफ हत्या के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज कराया था।

बूढ़ी मां का भी रो-रोकर बुरा हाल
हत्यारोपी राजकुमार की मां राधा बिलखते हुए राजकुमार को कोसने लगी। उसका कहना था वह अपनी पुत्रियों को अपने चाचा किरन पाल के घर नहीं जाने देना चाहता था। राधा ने बताया कि उसके बेटे किरनपाल की तीन बेटियां हैं और इकलौता पुत्र विक्की था, जिसे राजकुमार ने मौत के घाट उतार दिया। राधा ने कहा कि वह अपनी पौत्रियों का विवाह स्वयं करेगी और साथ ही पौत्र के हत्यारे अपने बेटे को जेल से बाहर नहीं आने देने के भी प्रयास करेगी।


चार दिन पहले पुलिस से की शिकायत
राजकुमार की हरकतों से आजिज परिजनों ने चार दिन पहले ही पुलिस से भी शिकायत की थी। उनका कहना था कि वह अपनी 16 वर्षीय पुत्री शिवांगी को बुरी तरह से मारता पीटता रहता था। कई बार वह उस पर जानलेवा हमला भी कर चुका था। पुलिस ने दोबारा मारपीट करने पर जानकारी देने की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया था। अगर पुलिस ने परिजनों की शिकायत को संजीदगी से लिया होता तो विवेक को अपनी जान से हाथ नहीं धोना पड़ता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed