फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   UCC in Kashipur

समान नागरिक संहिता लागू करने को लेकर विशेषज्ञ समिति ने जनता से लिए सुझाव

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Oct 2022 01:01 AM IST
विज्ञापन
UCC in Kashipur
काशीपुर ब्लॉक में बैठक के दौरान मौजूद समान नागरिक संहिता विशेषज्ञ समिति के मनु गौर, शत्रुघ्न सिं? - फोटो : KASHIPUR
रुद्रपुर/काशीपुर। व्यक्तिगत नागरिक मामलों को नियंत्रित करने वाले कानून और समान नागरिक संहिता (यूसीसी) पर गठित विशेषज्ञ समिति ने शुक्रवार शाम रुद्रपुर कलक्ट्रेट सभागार में बैठक की। इसमें सभी वर्गों के 203 लोगों ने सुझाव दिए।
विज्ञापन

समिति के सदस्य शत्रुघ्न सिंह, डॉ. सुरेखा डंगवाल, डॉ. मनु गौड़ ने बताया कि समिति जिलों का भ्रमण कर लोगों को यूसीसी की जानकारी देकर सुझाव दे रही है। भारत भूषण चुघ ने महिलाओं को समान अधिकार दिलाने, एडवोकेट चरनजीत सिंह ने बहु विवाह, आपसी सहमति पर तलाक की अनुमति का सुझाव दिया। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दिवाकर पांडे ने समलैंगिकता और लिव इन रिलेशन को मान्यता न देने का सुझाव दिया।
विज्ञापन

विकास शर्मा और एडवोकेट राकेश कुमार ने समाज के सभी वर्गों के हितों की रक्षा का सुझाव दिया। डॉ. राजीव सेपिया ने कहा कि खून के रिश्तों में शादियां नहीं होनी चाहिए। मौलाना जाहिद रजा रिजवी ने कहा कि अल्पसंख्यक वर्ग इस संहिता के पक्ष में नहीं है। इस दौरान डीएम युगल किशोर पंत, एडीएम डॉ. ललित नारायण मिश्रा, जयभारत सिंह, एसडीएम प्रत्यूष सिंह, मनीष बिष्ट, जिला समाज कल्याण अधिकारी अमन अनिरुद्ध, अमित नारंग, डॉ. मनदीप आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यक्तिगत मामलों को नियंत्रित कर समान नागरिक संहिता लागू करने के लिए प्रदेश सरकार की ओर से गठित विशेषज्ञ समिति शुक्रवार को विकासखंड कार्यालय के सभागार काशीपुर में पहुंची। इस दौरान जनता ने समिति विवाह, तलाक, संरक्षण, विरासतन, उत्तराधिकार, गोद लेने, संपत्ति का अधिकार संबंधी सुझाव दिए।
समिति के सदस्य शत्रुघ्न सिंह ने लोगों से सुझाव व विचार रखने के लिए कहा। विशेषज्ञ समिति के मनु गौर, जयभारत सिंह, सुरेखा डंगवाल आदि ने सुझाव सुने। राधे हरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य चंद्र राम, प्रोफेसर आशा राणा, वरिष्ठ अधिवक्ता वेदप्रकाश बाटला, शैलेंद्र मिश्रा एडवोकेट समेत कई लोगों ने सुझाव दिए। गोविंद बल्लभ पंत इंटर कॉलेज के प्राचार्य अजय शंकर कौशिक ने संचालन किया। बैठक में अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष मुकेश कुमार, एसडीएम अभय प्रताप सिंह, बीडीओ चिंताराम आर्य ने भी बैठक में शिरकत की।

समान नागरिक संहिता के फायदे आम जनता को बताएं : हेमा जोशी
खटीमा। भाजपा नवनियुक्त प्रदेश मंत्री हेमा जोशी के प्रथम बार यहां आगमन पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम के बाद लोनिवि विश्राम गृह में हुई बैठक में प्रदेश मंत्री जोशी ने कार्यकर्ताओं का आभार जताया। वहां मंडी समिति अध्यक्ष नंदन सिंह खड़ायत, जिला महामंत्री हिमांशु बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष दिगंबर कन्याल, अमित पांडे, सतीश गोयल, नवीन कन्याल, देवेंद्र सिंह रिंकू, मोहनी पोखरिया, नीता सक्सेना, विमला मुडेला, इंद्रा चंद, गोविंदी आदि थे। विशेषज्ञ समिति शनिवार को यहां पहुंचेगी। एसडीएम रविंद्र सिंह बिष्ट और सीओ वीर सिंह की देखरेख में ब्लॉक सभागार समिति में सुबह नौ से साढ़े दस बजे तक लोगों के विचार जानेंगे। तहसीलदार शुभांगिनी ने नागरिक चिकित्सालय, सीनियर सिटीजन, शिक्षक संघ, बार एसोसिएशन, रेडक्रॉस सोसायटी, महिला स्वयंसेवी संगठन अध्यक्षों से प्रतिभाग की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed