फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Two students were duped of Rs 9.85 lakh on the pretext of sending them to England for studies.

Udham Singh Nagar News: पढ़ाई के लिए इंग्लैंड भेजने के नाम पर दो छात्रों से 9.85 लाख की ठगी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Oct 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
Two students were duped of Rs 9.85 lakh on the pretext of sending them to England for studies.
रुद्रपुर। पढ़ाई के लिए इंग्लैंड भेजने के नाम पर सितारगंज के दो छात्रों से 9.85 लाख की ठगी हो गई। सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि छात्रों की शिकायत पर रामपुर जिले के मिलक निवासी एक महिला समेत तीन लोगों पर धोखाधड़ी की धारा में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ग्राम पिपलिया सितारगंज निवासी गुरप्रीत सिंह व मनवी सिंह ने पुलिस को बताया कि दोनों उच्च शिक्षा की पढ़ाई के लिए इंंलैंड (लंदन) जाना चाहते थे। अगस्त 2023 में उनकी मुलाकात उत्तरप्रदेश के रामपुर ग्राम चिचौली, राजपुरा मिलक निवासी गुरमुख सिंह से हुई। जिसका आवास विकास रुद्रपुर में चार साहिब जार्द चौक के पास ब्रिलियंस ओवरसीज के नाम से फर्म थी। गुरमुख ने उन्हें अपने कार्यालय में बुलाया और अपने पर्सनल असिस्टेंट पवनदीप सिंह के बात कराई। तय हुआ कि गुरमुख सिंह उन्हें इंग्लैंड भेज देगा। इसके बदले में गुरप्रीत सिंह ने 17.80 लाख व मनवीर सिंह ने 9.30 लाख रुपये दे दिए। आरोप है कि विदेश भेजने के लिए उनसे जो एजुकेशन के दस्तावेज लिए गए वह वापस नहीं लौटाए गए। आरोप है कि जब उन्हें विदेश नहीं भेजा गया तो उन्होंने पैसे वापस मांगे। जिसके बदले में गुरप्रीत को 13.25 लाख व मनवीर को चार लाख रुपये लौटाए गए। शेष 9.85 लाख रुपये आज तक वापस नहीं किए। उल्टा अब उन्हें धमकी दी जा रही है।
विज्ञापन

कॉलेज का फर्जी अपरूवल लेटर थमाया
छात्रों का कहना है कि एजुकेशन के जो दस्तावेज उनसे लिए गए वह वापस नहीं किए जा रहे हैं। कॉलेज का अपरूवल लेटर व ई-मेल आईडी पर दो बार फर्जी मंगाया गया। इसके अलावा उनका पासपोर्ट व निर्णय पत्र दिल्ली इमीग्रेशन से 20 दिसंबर 2023 को वापस आ गया था। जिसे गुरमुख की पत्नी सिमरनजीत ने रिसीव किया। मगर इसकी जानकारी उन्हें दो महीने तक नहीं दी गई। पासपोर्ट की तारीख निकलने के बाद पासपोर्ट दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed