फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Two parties clash in Malsi village in Maulvi case in rudrapur

Rudrapur News: मौलवी प्रकरण में मलसी गांव में दो पक्ष भिड़े...फायरिंग, दोनों गुटों में जमकर हुआ मारपीट; 6 घायल

Wed, 18 Sep 2024 11:08 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 18 Sep 2024 11:08 AM IST
सार

मलसी गांव में हुए मौलवी प्रकरण को लेकर बवाल खड़ा हो गया। आरोप है कि मौलवी के खिलाफ पैरवी कर रहे पक्ष और दूसरा पक्ष आपस में भिड़ गए। इस दौरान जमकर मारपीट हुई।

विज्ञापन
Two parties clash in Malsi village in Maulvi case in rudrapur
घटना के बाद घायलों को अस्पताल लाया गया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

रुद्रपुर क्षेत्र के मलसी गांव में हुए मौलवी प्रकरण को लेकर बवाल खड़ा हो गया। आरोप है कि मौलवी के खिलाफ पैरवी कर रहे पक्ष और दूसरा पक्ष आपस में भिड़ गए। इस दौरान जमकर मारपीट हुई। इस दौरान फायरिंग की बात सामने आ रही है। दोनों पक्षों के छह लोग घायल हुए हैं। पुलिस के अनुसार मलसी गांव में अवैध मदरसे में बच्चियों के साथ यौन शोषण के मामले में गांव का नबी हसन बच्चियों के परिवार की तरफ से पैरवी कर रहा था। नबी को सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी धमकियां मिल रही थीं।

मंगलवार रात इसी मामले को लेकर नबी हसन और मोहम्मद खुर्शीद के बीच विवाद हो गया। नबी हसन के घर हुए विवाद ने बड़ा रूप ले लिया। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। पथराव भी किया गया। इसमें एक पक्ष के शाहिद अहमद(28), मोहम्मद यूसुफ (40), कबीर अहमद(64) और दूसरे पक्ष के नबी हसन, उनकी पत्नी आयशा और आरफा हसन घायल हो हुए।

विज्ञापन

शाहिद को छर्रे लगे हैं। एक पक्ष के तीन घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। इधर जिला अस्पताल में लोगों की भीड़ जमा हो गई। एक पक्ष के मोहम्मद हुसैन और आरफीन ने बताया कि दूसरे पक्ष ने बाहरी लड़कों को बुलाकर गांव में फायरिंग और मारपीट की है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये पढ़ें- Rudrapur News: हाथी दांत के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की STF ने बरेली में की कार्रवाई


एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि मौलवी प्रकरण में नबी हसन पैरवी कर रहा था। इस मामले को लेकर दूसरा पक्ष इससे नाराज था। इसी विवाद के लेकर दूसरे पक्ष के लोग नबी हसन में बातचीत के लिए आए थे। इस दौरान मारपीट और बवाल हुआ है। नबी हसन के घर पथराव किया गया है। उनकी ओर से तहरीर दी जा रही है। जहां तक फायरिंग की बात है, इसकी जांच की जा रही है।

गांव में एक प्लाटून पीएसी तैनात
मौलवी प्रकरण को लेकर हुई मारपीट मामले की सूचना के बाद एसपी सिटी मनोज कत्याल एएसपी निहारिका तोमर फोर्स के साथ गांव में पहुंच गए थे। उन्होंने गांव में घटना की जानकारी ली और घटनास्थल भी देखा था। एसपी सिटी ने बताया कि गांव में एक प्लाटून पीएसी तैनात की गई है। अराजकता करने वालों पर कड़ी कार्यवाही को जायेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed