फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Women posing as customers made off with a pair of gold earrings weighing 3.5 grams

रुद्रपुर: ग्राहक बनकर आईं महिलाओं ने साढ़े तीन ग्राम सोने के टॉप्स उड़ाए, पुलिस मामले की जांच में जुटी

Sun, 01 Nov 2026 11:00 AM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर Published by: गायत्री जोशी Updated Sun, 01 Nov 2026 11:00 AM IST
सार

दिनेशपुर में ज्वैलर्स की दुकान पर ग्राहक बनकर पहुंचीं महिलाएं नजर बचाकर करीब साढ़े तीन ग्राम सोने के कान के टॉप्स चोरी कर फरार हो गईं। आभूषण गायब मिलने पर दुकानदार ने 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन
Women posing as customers made off with a pair of gold earrings weighing 3.5 grams
police crime - फोटो : istock

विस्तार

रुद्रपुर के दिनेशपुर में ग्राहक बनकर ज्वैलर्स की दुकान में पहुंचीं संदिग्ध महिलाएं सोने के कान के टॉप्स चोरी कर फरार हो गईं। चोरी हुए आभूषणों का वजन करीब साढ़े तीन ग्राम बताया जा रहा है। घटना के बाद दुकानदार ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, दिनेशपुर-काली नगर मार्ग पर कौशल्या गार्डन स्थित दयाल ज्वैलर्स में कुछ महिलाएं ग्राहक बनकर पहुंचीं। उन्होंने दुकानदार से सोने के आभूषण दिखाने को कहा। इसी दौरान महिलाओं ने नजर बचाकर सोने के कान के टॉप्स अपने पर्स में रख लिए। इसके बाद बिना खरीदारी किए दुकान से निकल गईं। कुछ देर बाद आभूषण गायब मिलने पर दुकानदार को चोरी का पता चला।
विज्ञापन


दुकानदार ने तत्काल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची दिनेशपुर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और संदिग्ध महिलाओं के संबंध में जानकारी जुटानी शुरू कर दी। पुलिस दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर महिलाओं की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed