फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Three smugglers arrested with ivory in rudrapur

Rudrapur News: हाथी दांत के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की STF ने बरेली में की कार्रवाई

Wed, 18 Sep 2024 11:01 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 18 Sep 2024 11:01 AM IST
सार

उत्तराखंड एसटीएफ ने डब्ल्यूसीसीबी दिल्ली और यूपी एसटीएफ के साथ संयुक्त अभियान में बरेली से तीन अंतरराष्ट्रीय वन्यजीव तस्करों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Three smugglers arrested with ivory in rudrapur
हाथी दांत के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

उत्तराखंड एसटीएफ ने डब्ल्यूसीसीबी दिल्ली और यूपी एसटीएफ के साथ संयुक्त अभियान में बरेली से तीन अंतरराष्ट्रीय वन्यजीव तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से हाथी के दो दांत बरामद हुए हैं। तस्करों ने हाथी दांत शाहजहांपुर से लाने की जानकारी दी है। तीनों अभियुक्त हाथी दांत का सौदा करने के लिए आए थे।

मंगलवार को एसटीएफ सीओ आरबी चमोला के नेतृत्व में टीम ने यूपी एसटीएफ और डब्ल्यूसीसीबी के साथ संयुक्त ऑपरेशन में बरेली के सीवीगंज क्षेत्र से तीन वन्यजीव तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से हाथी के करीब सवा तीन फुट लंबे दो दांत बरामद किए गए।

विज्ञापन

पकड़े गए तस्करों ने अपना नाम आदित्य विक्रम निवासी मां वैष्णो कुंज ग्रीन पार्क, थाना बारादरी (बरेली), नत्था सिंह निवासी गंगा बेहड़ फॉर्म थाना मिगहसन जिला लखीमपुर खीरी व हाल निवासी नानकमत्ता और करण सिंह थाना बारादरी (बरेली) बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये पढ़ें- वर्दी में सड़क पर बेसुध पड़ा सिपाही सस्पेंड: वीडियो वायरल, आठ सितंबर से अनुपस्थित था; SSP ने लिया संज्ञान

एसएसपी एसटीएफ नवनीत भुल्लर ने बताया कि यूपी और उत्तराखंड के सीमावर्ती जिलों में वन्यजीव अंगों की तस्करी का कुछ समय से इनपुट मिल रहा था। इसके आधार पर ही यूपी एसटीएफ को साथ में लेकर कार्रवाई की गई है।

हाथी का शिकार कब और किस जंगल में किया गया, इसके बारे में पूछताछ की जा रही है। पकड़े तस्करों के विरुद्ध थाना सीवीगंज बरेली में केस दर्ज कराया गया है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वन्यजीवों की तस्करी करने वाले तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए नजदीकी पुलिस स्टेशन या एसटीएफ से संपर्क कर सकते हैं।

 

नानकमत्ता गुरुद्वारे में सेवादार है नत्था सिंह
एसटीएफ के इंस्पेक्टर एमपी सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त नत्था सिंह नानकमत्ता गुरुद्वारे में रहता है और वहां सेवादार है। नत्था सिंह ने पूछताछ में स्वीकारा कि वह 12 साल से अधिक समय से सेवादार है। उसके रिकार्ड की जानकारी की जा रही है। वह लखीमपुर खीरी से नानकमत्ता कब आया, पुराना रिकार्ड सहित सभी जानकारियां की जाएंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed