फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Two more accused arrested in tiger skin smuggling

Udham Singh Nagar News: बाघ की खाल तस्करी में दो और आरोपी गिरफ्तार

Fri, 28 Jul 2023 12:50 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 28 Jul 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
Two more accused arrested in tiger skin smuggling
तराई पूर्व वन प्रभारी टीम की गिरफ्त में वन्यजीव तस्कर।तराई पूर्व वन प्रभारी टीम की गिरफ्त में व
रुद्रपुर। बाघ के शिकार और खाल व अंगों की तस्करी के मामले में तराई केंद्रीय वन प्रभाग ने दो और वन्यजीव तस्करों की गिरफ्तारी की है। गिरफ्तार दोनों तस्कर शातिर शिकारी अर्जुन उर्फ कौआ के साथी हैं। बाघ के शिकार में लिप्तता की पुष्टि के बाद इनकी गिरफ्तारी हुई है। वन कर्मियों ने दोनों तस्करों को खटीमा में अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। प्रकरण में अब तक सात आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं।
विज्ञापन

बीते शनिवार रात उत्तराखंड एसटीएफ, वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो और तराई पूर्वी वन प्रभाग की संयुक्त टीम ने खटीमा के पहेनिया टोल प्लाजा से धारचूला निवासी चार शातिर वन्यजीव तस्करों कृष्ण कुमार, गजेंद्रसिंह, संजय कुमार और हरीश कुमार को बाघ की खाल और उसकी 15 किलो हड्डी के साथ गिरफ्तार किया। उन्होंने खाल और हड्डियां काशीपुर में अर्जुन सिंह से लाने की बात स्वीकारी थी। रविवार को एसटीएफ ने काशीपुर से अर्जुन उर्फ राजेंद्र उर्फ कौआ निवासी प्रगति विहार रिस्पना पुल के पास देहरादून को गिरफ्तार कर लिया। डेढ़ दशक से वन्यजीव अंगों की तस्करों में लिप्त रहा अर्जुन उर्फ कौआ फरवरी 2013 को राजाजी नेशनल पार्क में पैंगोलिन के शल्क की तस्करी में जेल गया था। अर्जुन से हुई पूछताछ के बाद उसने कुछ साथियों के नाम बताए थे। इसके बाद वन विभाग की टीम ने शमशाद उर्फ बाबू निवासी रेहड़ बिजनौर और मांगी गुर्जर निवासी गुर्जर बस्ती गैंडीखाता चिड़ियापुर हरिद्वार को गिरफ्तार कर लिया। डीएफओ संदीप कुमार ने बताया कि बाघ के शिकार और तस्करी मामले में दोनों आरोपियों की संलिप्तता पाए जाने पर उनकी गिरफ्तारी की गई है। मामले में गहन जांच की जा रही है। जांच में जो नाम सामने आएंगे, उनकी लिप्तता की पुष्टि होने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन





मांगी गुर्जर ने दिया था चकमा, धरा गया
रुद्रपुर। शिकारी अर्जुन से पूछताछ से मिले इनपुट के आधार पर एसटीएफ और वन विभाग की संयुक्त टीम ने हरिद्वार से मांगी गुर्जर को पूछताछ के लिए उठाया था। मंगलवार को सात घंटे तक एसटीएफ और वन विभाग की टीम ने मांगी से पूछताछ की थी लेकिन वह टीम को चकमा देने में कामयाब रहा था। करीब सात घंटे पूछताछ के बाद जब उसकी लिप्तता की पुष्टि नहीं हुई तो वन विभाग ने उसको परिजनों के सुपुर्द कर दिया था। बुधवार को मांगी की लिप्तता के बारे में अहम जानकारियां मिली थी और शमशाद का नाम भी सामने आया था। इसके बाद वन विभाग की टीम ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन




बावरिया गिरोह से संपर्क भी खंगाले जा रहे
रुद्रपुर। बाघ के शिकार में शामिल मुख्य आरोपी अर्जुन उर्फ कौआ के बावरिया गिरोह से संपर्क सामने आ रहे हैं। देश के बड़े वन्यजीव तस्करों में शामिल तोताराम बावरिया के बेटे हरद्वारी लाल से अर्जुन के संपर्क रहे हैं। पिछले साल लक्सर में तीन अन्य साथियों के साथ बाघों की खाल के साथ पकड़ा गया हरिद्वारी जेल में है। उसका पिता तोताराम के भी जेल में होना बताया जा रहा है। वन विभाग बावरिया गिरोह के कौआ और उसके साथियों से संपर्क की डोर को खंगाल रही है। संवाद



बाघ की खाल तस्करी में जेल गया था मांगी
रुद्रपुर। पिछले साल एसटीएफ ने लक्सर में चार वन्यजीव तस्करों को बाघ की दो खालों के साथ गिरफ्तार किया था। इसी मामले में बाद में मांगी गुर्जर की गिरफ्तारी भी की गई थी। मांगी गुर्जर सह आरोपी होने की वजह से दो महीने बाद ही जमानत पर बाहर आ गया था। माना जा रहा है कि उसके सहारे ही अर्जुन उर्फ कौआ ने जेल से बाहर मौजूद कुख्यात बावरिया गिरोह के सदस्यों से नजदीकियां बढ़ाई होंगी। फिलहाल वन विभाग की टीम हर कोण पर जांच को आगे बढ़ा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed