फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   two died in accident

स्कूटी सवार भाई-बहन को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Dec 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
two died in accident
विभा (फाइल फोटो)। - फोटो : RUDRAPUR
नेशनल हाईवे पर ट्रंचिंग ग्राउंड के पास स्कूटी सवार भाई-बहन को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। हादसे में भाई की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर हालत में बहन को 108 से जिला अस्पताल लाया जा रहा था, लेकिन उसने भी रास्ते में दम तोड़ दिया। परिवार में भाई-बहन की मौत से मां और दो बेटियों में कोहराम मचा है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिए हैं।
विज्ञापन

ग्राम मलसी प्रीतनगर निवासी विभा (22) पुत्री सुरेंद्र किच्छा बाईपास रोड स्थित एक मॉल में नौकरी करती थी। शनिवार को उसे सहकर्मियों के साथ दिल्ली में आयोजित एक सेमिनार में शामिल होना था। शुक्रवार की रात नौ बजे वह अपने भाई हेमंत (16) के साथ स्कूटी पर स्वार होकर रेलवे स्टेशन जा रही थी। स्कूटी को विभा चला रही थी और उसने हेलमेट भी पहना हुआ था, जबकि हेमंत बिना हेलमेट के पीछे बैठा हुआ था। ट्रंचिंग ग्राउंड के पास पहुंचते ही पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार भाई-बहन को कुचल दिया।
विज्ञापन

हादसा इतना भीषण था कि हेमंत की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने विभा को 108 से जिला अस्पताल भेजा लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही विभा ने भी दम तोड़ दिया। कोतवाल एनएन पंत ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से फरार वाहन चालक की तलाश की जा रही है। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने के बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा।
पहले पति का साथ छूटा अब बेटा-बेटी को खोया
रुद्रपुर। हादसे में एक झटके में दो बच्चों की मौत से मां विभा और हेमंत की मां प्रमिला पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। 11 साल पहले प्रमिला ने अपने पति को खो दिया था। दिन बहुरने का समय आया तो सड़क हादसे में इकलौते बेटे हेमंत और बड़ी बेटी विभा को खो दिया। प्राइवेट नौकरी कर रही विभा जहां परिवार की आजीविका में मां का सहारा थी तो हेमंत से भविष्य की उम्मीदें थीं।
ग्राम मलसी के प्रीतनगर निवासी प्रमिला मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करती है। बच्चों ने जब होश भी नहीं संभाला था तब पति की एक गंभीर बीमारी से मौत हो गई थी। प्रमिला ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य को अपने जीवन का उद्देश्य बनाते हुए साहस के साथ खुद को संभाला था। मुफलिसी में बड़ी बेटी विभा ने 12वीं पास की और आर्थिक रूप से मां का हाथ बंटाने के लिए एक मॉल में नौकरी करना शुरू कर दिया था। विभा की नौकरी से घर का खर्च चल रहा था। हेमंत 11वीं में पढ़ता था, जबकि उसकी छोटी बहन नेहा 10वीं और सबसे छोटी बहन निशु सातवीं में पढ़ती है।
सभी भाई-बहन गांव के ही सरकारी स्कूल में पढ़ते थे। छोटे भाई और दो बहनों की पढ़ाई का खर्च भी विभा उठा रही थी। प्रमिला को उम्मीद थी कि बेटा पढ़ लिखकर उसके बुढ़ापे का सहारा बनेगा लेकिन भगवान को शायद कुछ और ही मंजूर था। बृहस्पतिवार को विभा दिल्ली जाने के लिए भाई हेमंत के साथ रुद्रपुर रेलवे स्टेशन आ रही थी कि एक झटके में प्रमिला पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। हादसे की सूचना के बाद से प्रमिला बेसुध है। दोनों छोटी बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल है। (संवाद)
रेलवे स्टेशन पर विभा का इंतजार करते रहे सहकर्मी
रुद्रपुर। दिल्ली में होने वाले सेमिनार में शामिल होने के लिए विभा के साथ उसके सहकर्मी भी जा रहे थे। रात 10 बजे रेलवे स्टेशन से उनकी ट्रेन दिल्ली रवाना होनी थी। विभा से पहले उसके सहकर्मी स्टेशन पर पहुंच गए थे लेकिन विभा स्टेशन पर नहीं पहुंची। सहकर्मी रात 10 बजे तक विभा का इंतजार करते रहे और इसके बाद ट्रेन से दिल्ली रवाना हो गए। (संवाद)
मां को हो गया था अनहोनी का एहसास
रुद्रपुर। घर से स्कूटी पर निकले बेटे के वापस नहीं पहुंचने पर मां को अनहोनी का एहसास हो गया था। काफी देर होने पर उसने बेटी विभा के मोबाइल नंबर पर कॉल किया तो वह रिसीव नहीं हो सका। प्रमिला ने अपने पड़ोसियों को इस बात की जानकारी दी। कुछ देर बाद ही मनहूस खबर आई कि दोनों बच्चों की सड़क हादसे में मौत हो गई है। मौत की खबर सुनते ही मां बेसुध हो गई। रोते-रोते वह यही कह रही थी कि काश यह खबर झूठी होती। (संवाद)

विधायक ने परिजनों को बंधाया ढाढ़स
रुद्रपुर। सगे भाई-बहन की मौत की सूचना के बाद किच्छा विधायक राजेश शुक्ला पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। उन्होंने मृतकों के परिजनों को ढाढ़स बंधाया। कहा कि पुलिस जल्द आरोपी को गिरफ्तार करेगी। विधायक ने पीड़ित परिजनों की हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। (संवाद)
कोहरे में वाहन चलाते समय इन बातों का रखें ख्याल।
1- धुंध और कोहरे में वाहन चलाते समय गति धीमी रखें।
2- फॉग लाइट का प्रयोग करें।
3- हीटर चलाते समय गाड़ी में थोड़ी-थोड़ी देर में हवा पास होने दें।
4- वाहन चलाते समय आगे-पीछे चल रहे वाहनों सेे निश्चित दूरी बनाए रखें।
5- जरूरत के हिसाब से हाई बीम और लो बीम का इस्तेमाल अवश्य करें।

 हेमंत (फाइल फोटो)।

हेमंत (फाइल फोटो)।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed