फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Two died

ट्रेन की चपेट में आने से दो महिलाओं की मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 31 Mar 2021 12:46 AM IST
विज्ञापन
Two died
फोटो मृतका की फाइल फोटो - फोटो : BAZPUR
सूचनार्थ
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से दो महिलाओं की मौत
बाजपुर/खटीमा। अलग-अलग घटनाओं में ट्रेन की चपेट में आने से दो महिलाओं की मौत हो गई। पहली घटना केलाखेड़ा थाना के अंतर्गत गांव बेरिया दौलत हॉल्ट पर हुई जबकि दूसरी घटना खटीमा में हुई। बताया जा रहा हे कि एक महिला का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था जबकि दूसरी महिला को कम सुनाई देता था।
मंगलवार सुबह करीब नौ बजे बेरिया दौलत हॉल्ट पर लालकुआं से काशीपुर जा रही ट्रेन की चपेट में आकर 28 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई। खबर मिलते ही लोगों की भीड़ लग गई। मृतका की शिनाख्त गांव बेरिया दौलत निवासी राधा के रूप में हुई। सूचना पर पहुंची केलाखेड़ा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

मृतका के पिता मदन सिंह ने बताया कि दो फरवरी को उनकी बेटी की शादी गांव लच्छी भटभोज गदरपुर निवासी नरेश सिंह से हुई थी। उनकी बेटी और दामाद नरेश सिंह दोनों होली मनाने के लिए घर आए थे। मृतका के पति नरेश सिंह का कहना है मंगलवार को वह ससुराल में ही था और राधा घर जाने के लिए रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच अचानक वह ट्रेन की चपेट में आ गई। पूर्व ब्लॉक प्रमुख पति जीत सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव को मृतका की ससुराल ले जाया गया है। वहीं, उसकी अंत्येष्टि की जाएगी। इधर, थाना प्रभारी भुवन चंद जोशी ने बताया कि मृतका का मानसिक संतुलन ठीक था। मामले की जांच की जा रही है।
उधर, खटीमा में मंगलवार सुबह करीब आठ बजे साल बोझी नंबर 3 एवं मूल निवासी जंगल हनुमागढ़ जिला कुशीनगर उत्तर प्रदेश निवासी 26 वर्षीय नेहा पत्नी गुरचरन शौच करने गई थी। इसी बीच पीलीभीत से टनकपुर आ रही ट्रेन नंबर 05341 की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि गुरचरन को कम सुनाई देता था।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। मृतका अपने पीछे पति और एक पुत्र व एक पुत्री को बिलखता छोड़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed